Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dhirendra Krishna Shastri: Our Name Has Krishna Says He Will Visit Mathura on November 21

यूपी: 'हमारे तो नाम में ही कृष्ण, हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं', आचार्य शास्त्री ने अखिलेश पर कही ये बात

Wed, 18 Nov 2026 10:56 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 18 Nov 2026 10:56 AM IST
सार

प्रतापगढ़ में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं और वे उनके विरोधी नहीं है, वे उनकी कथा न सुन पाएंगे और न करवा पाएंगे। भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर आचार्य शास्त्री ने कहा कि हमारे तो नाम में ही कृष्ण है। हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं।

विज्ञापन
Dhirendra Krishna Shastri: Our Name Has Krishna Says He Will Visit Mathura on November 21
Dhirendra Krishna Shastri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कुंडा के बेंती परेड ग्राउंड में मंगलवार से रामकथा की शुरूआत हो चुकी है। कथा समापन के बाद देर रात कथाव्यास बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की। अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वे उनकी कथा न सुन पाएंगे और न करवा पाएंगे। 
विज्ञापन


आचार्य शास्त्री ने कहा कि अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं और वे उनके विरोधी नहीं है। उन्होंने अखिलेश को कथा सुनने के लिए भी कहा। कथा की फीस को लेकर आचार्य शास्त्री ने कहा कि वे कोई वस्तु नहीं बेच रहे और धर्म धंधा नहीं है। उन्होंने कहा कि कथा खरीदने के लिए भाव से बुलाया जाएगा तो वे नहीं जाएंगे, लेकिन श्रद्धा से बुलाने पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर आचार्य शास्त्री ने कहा कि उसे राजनीतिक रंग दिया गया और भ्रम फैलाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे तो नाम में ही कृष्ण है। हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सवाल- इस वक्त विपक्ष हमलावर है। आप क्या कहेंगे?

जवाब- हम बहुत सफाई इसलिए नहीं देते क्योंकि हम अपना कार्य करने निकले हैं तो स्वाभाविक है कि तरह-तरह की बात होगी। वह अपना काम कर रहे हैं, हम अपना काम कर रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत अपने धर्म का प्रचार करने का हमें संपूर्ण हक है। उस अनुसार कथा नहीं रोकी जा सकती। अगर कथा रोकी जाएगी तो फिर नमाज भी रोकी जाएगी। चर्च की प्रार्थना भी रोकी जाएगी। ऐसा होगा तो व्यवस्था बिगड़ जाएगी। हिंदू जाग रहा है, सनातनी जाग रहा है, मुखरता के साथ हिंदुओ ने अब जवाब दिया है। 
 

सवाल- आप यूपी में सियासी कथाएं कर रहे हैं, नेताओं को फायदा पहुंचा रहे हैं?

जवाब- कथा सुनने वाले, करने वाले और करवाने वाले को फायदा मिलता है, इतना ही नहीं, कथा से साउंड वाले, टीवी वाले और न्यूज वालों तक को फायदा होता है। जहां तक चुनावी साल की बात है, तो ऐसा नहीं है, हमारी कथा तो पूरे पांच साल होती है। चुनावी साल है इसलिए चुनाव से जोड़ा जाएगा। बाकी हम कथा चुनाव के लिए नहीं करते, हम कथा सनातन के लिए करते हैं। किसी को फायदा होता है तो वह उसका  सिद्धांत और ध्याय है, हमारा सिद्धांत सीधा है, सनातनियों को एकजुट करना।

सवाल- आपने कहा कि एक और विभाजन की जरूरत है, ऐसा क्यो? 

जवाब- अभी पूर्ण विभाजन नहीं हुआ है। कुछ लोग रह गए थे, जिन्हें भारत में डर लगता है, इतना सुरक्षित देश है फिर भी डर है तो उन्हें चले जाना चाहिए। कुछ हिंदू पाकिस्तान से आना चाहते हैं, वहआ जाएं, जो हिंदू भारत आ गए हैं, उनको यहां की नागरिकता मिलनी चाहिए। यह मेरा मत है कि अगर कोई पूर्ण विभाजन चाहता है तो हो जाना चाहिए। 
 

सवाल- आपने अपनी कथा में राम और कृष्ण को बांट दिया?

जवाब- तीन घंटे की कथा को 30 सेकेंड के हिस्से के कट के साथ नहीं समझा जा सकता। लोगों ने उतना काटा और उसी तरह से प्रसारित किया। पूरा सुनेंगे तो यह भ्रम मिट जाएगा। यह भ्रम बनाया गया था, राजनीतिक रंग दिया गया था। वह किसी भी प्रकार से भगवान की निंदा से नहीं जुड़ा था। आखिर कथा कहने वाला कृष्ण की निंदा कैसे कर सकता है, वह भी जिसके नाम में खुद ही कृष्ण हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed