{"_id":"623cb786dfae967af93abe78","slug":"dgca-indigo-s-prayagraj-kolkata-flight-permanently-suspended-allahabad-news-ald3294720130","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीसीए : इंडिगो की प्रयागराज- कोलकाता उड़ान स्थायी रूप से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीसीए : इंडिगो की प्रयागराज- कोलकाता उड़ान स्थायी रूप से बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो की प्रयागराज-कोलकाता उड़ान स्थायी रूप से बंद
0 पिछले कई माह से चल रही है निरस्त, डीजीसीए के समर शेड्यूल में भी नहीं मिला स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा संचालित प्रयागराज-कोलकाता फ्लाइट का अब संचालन नहीं होगा। पिछले कई माह से निरस्त चल रही यह फ्लाइट अब इंडिगो द्वारा स्थायी रूप से बंद कर दी गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) के 27 मार्च से लागू हो रहे समर शेड्यूल में भी इसे शामिल नहीं किया गया है।
प्रयागराज में वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले के बाद 28 जून को ही इंडिगो ने प्रयागराज-कोलकाता उड़ान शुरू की। शुरूआत में यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन ही संचालित थी। यात्रियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस की वजह से यह फ्लाइट फिर नियमित कर दी गई। पिछले वर्ष 27 मार्च तक इस फ्लाइट का संचालन हुआ, लेकिन उसके बाद बिना किसी सूचना के यह फ्लाइट निरस्त कर दी गई। प्रयागराज से कोलकाता जाने वाले यात्री कोलकाता फ्लाइट शुरू करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन बीते एक वर्ष से अब तक इस फ्लाइट का संचालन शुरू नहीं हुआ। इस बीच डीजीसीए का 27 मार्च 22 से समर शेड्यूल लागू हो रहा है। , लेकिन उस शेड्यूल में भी प्रयागराज-कोलकाता उड़ान को शामिल नहीं किया गया है। प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन का मानना है कि अगर फ्लाइट समर शेड्यूल में शामिल नहीं है तो यही माना जाए कि अब उसका संचालन नहीं होगा। फिलहाल कोलकाता फ्लाइट बंद हो जाने के बाद अब प्रयागराज का दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलुरु, भुवनेश्वर, रायपुर, बिलासपुर, इंदौर, भोपाल, गोरखपुर और देहरादून के लिए ही सीधा हवाई संपर्क रह गया है। हालांकि 27 मार्च से लखनऊ उड़ान शुरू होने के बाद प्रयागराज का एक बार फिर से 12 शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा।