फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Devotees thronging the eighth day of the Ganesh festival

गणेश महोत्सव के आठवें दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

Fri, 25 Sep 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronging the eighth day of the Ganesh festival
इलाहाबाद (ब्यूरो)। दस दिवसीय गणेश महोत्सव के आठवें दिन बृहस्पतिवार को विघभनहर्ता गणपति की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई।  सुबह से लेकर शाम तक भक्त शीश नवाने के लिए पहुंचते रहे। सांस्कृतिक संध्या में भजन कीर्तन की प्रस्तुति हुई। जयकारों से पूजा पंडाल गूंजते रहे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक भवन में संगीत संध्या हुई। एक से बढ़कर एक गीतों, भजनों की प्रस्तुतियों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष मिलिंद गोरे, उपाध्यक्ष विजय कुमार सातभाई, महामंत्री सतीश पुराणिक, मनोज केवकर, राजू गोखले, उदय सिंह, अनंत गोरे आदि मौजूद रहे। करैलाबाग कालोनी में आयोजित गणपति महोत्सव में आयोजक अखिलेश सहाय की देखरेख में घंटा, घड़ियाल शंखनाद के साथ भव्य आरती की गई। इसके बाद हरे कृष्ण भजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना हुई। पूजा में अवनीश शुक्ल, अंजनी कुमार मिश्र, सोमेश नारायण, पल्लवी, शिवांशी आदि मौजूद रहे। श्रीरुद्र हनुमान साईं धाम समिति की ओर से मनमोहन पार्क स्थित हनुमान मंदिर, श्री श्री गणेश पूजा कमेटी प्रीतमनगर, महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ, नवयुवक संघ गणेश पूजन समिति की ओर से मलाकराज रामबाग शिवपार्क, आजाद नगर साउथ मलाका स्थित गणेश पूजा महोत्सव, बाल एकता कमेटी नयापुरा करेली, न्यू महाराष्ट्र मंडल महाजनी टोला, भारत उदय सेवा संस्थान की ओर से नई बस्ती कीडगंज, दारागंज स्थित मोती महल गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed