फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy Keshav Prasad Maurya statement of OP Rajbhar

UP News : सुभासपा अध्यक्ष राजभर के भाजपा में शामिल होने को लेकर डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान

Fri, 29 Jul 2022 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Jul 2022 06:13 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्टिक हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजभर ने अभी तक पार्टी नेतृत्व से कोई बातचीत नहीं की है। नेतृत्व से जब वह मिलकर भाजपा में आने की अपनी इच्छा जताएंगे तब देखा जाएगा।

विज्ञापन
Deputy Keshav Prasad Maurya statement of OP Rajbhar
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के भाजपा में आने पर सस्पेंस बन गया है। शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मानें तो राजभर में अभी तक भाजपा नेतृत्व से संपर्क नहीं किया है। ऐसे में उनके भाजपा का दामन थामने पर संशय बन गया है।

विज्ञापन



डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्टिक हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजभर ने अभी तक पार्टी नेतृत्व से कोई बातचीत नहीं की है। नेतृत्व से जब वह मिलकर भाजपा में आने की अपनी इच्छा जताएंगे तब देखा जाएगा।

विज्ञापन

केशव बोले- शिवभक्त कांवड़ियों पर होती रहेगी पुष्पवर्षा

Deputy Keshav Prasad Maurya statement of OP Rajbhar
केशव प्रसाद मौर्य और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

डिप्टी सीएम ने कांवड़िया भोले भक्तों पर पुष्पवर्षा को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के जहर उगलने पर कहा कि उनकी सरकार पहले भी शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करती रही है। आगे भी बाबा के जलाभिषेक के लिए नंगे पांव कांवड़ लेकर जाने वाले भक्तों पर पुष्पवर्षा होती रहेगी। डिप्टी सीएम ने आने वाले निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया। कहा कि निकाय चुनाव तो जीतेंगे ही 2024 में लोक सभा चुनाव में भी जीत का रिकार्ड बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed