फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said Beautification will be done from Nagavasuki to Draupadi Ghat

डिप्टी सीएम केशव बोले : नागवासुकि से लेकर द्रौपदी घाट तक होगा सौंदर्यीकरण, रूपरेखा तैयार करने का निर्देश

Wed, 04 Oct 2023 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 06:18 PM IST
सार

वर्तमान में दारागंज काली सड़क से नागवासुकि तक तकरीबन फोरलेन की सड़क का सौंदर्यीकरण पिछले कुंभ के दौरान ही कर लिया गया था।उसी का विस्तार अब द्रौपदी घाट तक किया जाएगा। इसमें लाइटिंग के साथ ही लोगों के बैठने के लिए लोगों के बैठने के लिए बेंच आदि भी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said Beautification will be done from Nagavasuki to Draupadi Ghat
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रयागराज जिले की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दारागंज स्थित नागवासुकि से लेकर सीडीए पेंशन कार्यालय के पास द्रौपदी घाट तक गंगा किनारे सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया। उन्होंने अफसरों से कहा कि अगले 50 साल को ध्यान में रखते हुए इसके सौंदर्यीकरण की रूपेरेखा तैयार करें। कार्य योजना बनाते समय जनप्रतिनिधियों का भी सुझाव लिया जाए।

विज्ञापन


वर्तमान में दारागंज काली सड़क से नागवासुकि तक तकरीबन फोरलेन की सड़क का सौंदर्यीकरण पिछले कुंभ के दौरान ही कर लिया गया था। उसी का विस्तार अब द्रौपदी घाट तक किया जाएगा। इसमें लाइटिंग के साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंच आदि भी लगाई जाएगी। इसका एक फायदा यह भी होगा कि जिस तरह से कछार में लोग निर्माण कर रहे हैं, उसमें सड़क बनने से अंकुश भी लगेगा। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि प्रयागराज में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अफसरों से आज कहा गया है कि संगम नगरी के प्रमुख मंदिर, धार्मिक स्थल आदि को और किस तरह से बेहतर किया जा सकता है इसकी वह कार्ययोजना प्रस्तुत करें। महर्षि भारद्वाज मंदिर के विस्तार का कार्य उन्होंने जल्द पूरा करने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy CM Keshav said Beautification will be done from Nagavasuki to Draupadi Ghat
कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में समीक्षा बैठक करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

ब्लड बैंकों पर लगाई जाए रेट लिस्ट

प्रयागराज में डेंगू के बढ़ रहे मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया है कि सभी ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की रेट लिस्ट लगाई जाए, ताकि इसके नाम पर कहीं अवैध वसूली न हो। दवा का छिड़काव भी करने का निर्देश दिया। 

लोगों के सहयोग से हेलमेट की करें व्यवस्था

शहर में वाहनों के ऑनलाइन चालान को लेकर उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों को चाहिए कि वह हेलमेट का प्रयोग करें। पुलिस कमिश्नर से कहा गया है कि वह स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से हेलमेट की व्यवस्था करें, अगर कोई हेलमेट नहीं पहनता है तो उसे हेलमेट उपलब्ध कराई जाए। जातीय जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल पर केशव ने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर इसका विरोधी नहीं हूं। 

फूलपुर समेत यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा

विपक्ष ने यह सारा प्रयोग सत्ता में आने के लिए किया है। जनता भी विपक्ष के मंसूबे जानती है। विरोधी गठबंधन जान ले अगले लोकसभा चुनाव में फूलपुर समेत प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। जनता ने पूरी तरह से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की छापामारी को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भ्रष्टाचारी है वही छापे से डर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed