फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said – 33 percent reservation for women is a historic step

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम, कुछ दल कर रहे राजनीति

Fri, 17 Apr 2026 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Apr 2026 03:28 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में संसद के नए सत्र में पास कराने का कार्य हुआ था।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said – 33 percent reservation for women is a historic step
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्षी दलों की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला है। विशेष रूप से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा महिला आरक्षण में मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से कोटे की मांग किए जाने पर डिप्टी सीएम ने उन्हें आड़े हाथों लिया। केशव मौर्य ने दो टूक कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों को केवल अपना वोट बैंक बनाकर रखना चाहते हैं और उनके द्वारा दिया गया पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा पूरी तरह से फर्जी है।

विज्ञापन


दिल्ली से प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर इस तरह के किसी आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन अखिलेश यादव केवल मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं। केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही संसद में इस विषय पर स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन


यदि अखिलेश यादव वास्तव में मुस्लिम महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर इतने ही गंभीर हैं, तो उन्हें संविधान की बात करने के बजाय अपनी पार्टी में जितनी चाहें उतनी मुस्लिम महिलाओं को चुनाव लड़ाने की आजादी है, उन्हें किसी ने रोका नहीं है। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिले, यह प्रधानमंत्री मोदी की अडिग मंशा है और इसी संकल्प के साथ सरकार आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रेडिट लेना है तो ले लें दल, लेकिन महिलाओं का न करें विरोध

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के क्रेडिट को लेकर चल रही खींचतान पर केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं सभी दलों से अपील की है कि यदि वे इस ऐतिहासिक कदम का श्रेय लेना चाहते हैं तो बेशक ले लें, लेकिन महिलाओं के अधिकारों का विरोध न करें। उन्होंने कांग्रेस और प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस इस अधिनियम का समर्थन करती है तो उन्हें महिलाओं का आशीर्वाद मिलेगा, अन्यथा देश की नारी शक्ति उन्हें कड़ा सबक सिखाएगी। उन्होंने याद दिलाया कि सपा और राजद जैसे दलों ने अतीत में भी महिला आरक्षण का विरोध किया था और आज भी कांग्रेस कुनबे के लोग इसी राह पर चल रहे हैं।

नोएडा मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का हुआ है गठन

नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान सामने आए पाकिस्तानी कनेक्शन और अर्बन नक्सल के इनपुट पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। सरकार श्रमिकों और उद्योगों के हितों के प्रति संवेदनशील है, लेकिन कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में कहीं भी अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों पर भरोसा जताते हुए मौर्य ने दावा किया कि वहां इस बार रिकॉर्ड अंतर से कमल खिलेगा और भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। इसके पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ला, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, विभव नाथ भारती, विक्रमजीत सिंह भदौरिया आदि ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed