फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya also advocated Ashok Sinhal to get Bharat Ratna

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अशोक सिंहल को भारत रत्न मिलने की वकालत 

Mon, 10 Aug 2020 09:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Aug 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya also advocated Ashok Sinhal to get Bharat Ratna
ashok singhal

श्री राम जन्म  भूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अशोक सिंहल को भारत रत्न मिले, इसकी वकालत सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी की है। सोमवार को प्रयागराज पहुंचे केशव मौर्य से सर्किट हाउस में पूछा गया कि तमाम संतों ने विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल को भारत रत्न देने की मांग की है।

विज्ञापन


इस पर केशव ने कहा कि निश्चित ही अशोक सिंहल हमारे पूज्यनीय है। मंदिर आंदोलन की उन्होंने अगुवाई की। आज इसी वजह से करोड़ों राम भक्तों का सपना साकार हुआ है। ऐसे में निश्चित ही अशोक सिंहल को भारत रत्न मिलना चाहिए।कानपुर से होते हुए दोपहर में प्रयागराज पहुंचे केेशव मौर्य सर्किट हाउस में संवाददाताओं से मुखातिब थे। यहां अयोध्या के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि रामनगरी के विकास में धन बाधा नहीं बनेगा।

विज्ञापन

Deputy CM Keshav Prasad Maurya also advocated Ashok Sinhal to get Bharat Ratna
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि  सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों पार्टियों ने  2014, 2017 एवं 2019 में पूरी तरह से हार का सामना किया है, आगे भी तीनों दल ऐसा ही करेंगे। यह मेरी शुभकामना इन पार्टियों के लिए है। अयोध्या के बाद क्या अब काशी, मथुरा है सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि सरकार का ध्यान अयोध्या एवं प्रदेश के विकास पर है।

इसके पूर्व अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का  आज सर्किट हाउस में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में  जोरदार स्वागत किया गया। यहां उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम  की मूर्ति  भेंट की गई। कहा गया कि केशव मौर्य ने  श्री राम जन्म भूमि आंदोलन  में महत्वपूर्ण  भूमिका का निर्वाह किया।

इस अवसर पर केशव ने वहां मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम के प्राकट्य स्थल पर मंदिर निर्माण प्रारंभ होने से करोड़ों करोड़ देशवासियों की कई पीढ़ियों के मन की अभिलाषा पूर्ण हुई । उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की और कोविड-19 से लड़ने के लिए सबको मिलजुल कर और जिम्मेदारी का बंटवारा कर अधिकारियों को सहयोग करने की बात भी कही । 

Deputy CM Keshav Prasad Maurya also advocated Ashok Sinhal to get Bharat Ratna
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

गंदगी प्रयागराज छोड़ो शुरू किया जाए अभियान

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  की गई घोषणा  गंदगी भारत छोड़ो  अभियान का  गंदगी प्रयागराज छोड़ो अभियान का नामकरण कर  शुभारंभ किया। इस दौरान 13 अगस्त  को होने वाले जिला पंचायत  में बहुमत साबित करने हेतु होने वाले चुनाव की तैयारियों की भी जानकारी ली । इसके पूर्व सर्किट हाउस एवं पुलिस लाइंस स्थित हैलीपैड पर उनका स्वागत सांसद केशरी देवी पटेल, विभव नाथ भारती, अश्विनी दुबे के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक राजमणि कोल, सुबोध सिंह, पार्षद पवन श्रीवास्तव, पार्षद आशीष गुप्ता, विनय मिश्रा सिंटू, शशि वार्ष्णेय, अरुण अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव ,रवि केसरवानी, आनंद श्रीवास्तव आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed