फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demolition of the Civil Lines in force did not sabji

खुल्दाबाद में नहीं मिली फोर्स तो सिविल लाइंस की तोड़फोड़

Sun, 26 Jul 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Jul 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Demolition of the Civil Lines in force did not sabji
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नगर निगम ने अतिक्रमण अभियान शुरू करने की कार्ययोजना तो जोरशोर से बनाई, लेकिन अभियान की पहले ही दिन हवा निकल गई। शनिवार को खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में कार्रवाई होनी थी। अंतिम समय में पता चला कि पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं है। ऐसे में निगम के दस्ते ने सिविल लाइंस का रुख किया, जहां आए दिन बुल्डोजर गरजता है। इस बीच सुभाष चौराहा से पीडी टंडन पार्क तक कार्रवाई की गई। निगम ने रविवार को कोतवाली और शाहगंज थाना क्षेत्र में अभियान चलाने की योजना बनाई है, लेकिन यह कार्रवाई भी होना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र में रोड पटरी पर सस्ता बाजार के नाम से बनी 70 दुकानें गिराई जानी हैं। कहा जा रहा है कि सत्ताधारी दल के कुछ नेताओं ने जिला और निगम प्रशासन को वहां कार्रवाई न करने के लिए कहा है। नगर निगम ने अतिक्रमण अभियान की योजना सप्ताहभर पहले बनाई। एसीएम और पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने के लिए नगर आयुक्त ने डीएम एवं एसएसपी को पत्र भी लिखा, लेकिन शनिवार को पहले ही दिन पुलिस फोर्स न मिलने के कारण खुल्दाबाद से दस्ता लौट आया।
विज्ञापन


बताया गया कि थाना दिवस के कारण अभियान के लिए पुलिस उपलब्ध नहीं है। वहां से लौटे दस्ते ने अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में सिविल लाइंस का रुख किया। सिविल लाइंस थाने की पुलिस के साथ सुभाष चौराहा से पीडी टंडन पार्क तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 गुमटी-ठेले ध्वस्त किए गए। पीडी टंडन पार्क के चारों ओर लगने वाली दुकानें जमींदोज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed