फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand for foreign cars increased in Sangamnagar, 13 sports and super luxury cars purchased in ten months.

प्रयागराज : संगमनगरी में बढ़ीं विदेशी कारों की मांग, दस महीने में खरीदी गईं 13 स्पोर्ट्स व सुपर लग्जरी कारें

Sun, 22 Oct 2023 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 03:39 PM IST
सार

आरटीओ में जगुआर, रेंज रोवर, मर्सडीज बेंच, लैंड क्रूजर, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें पंजीकृत हैं। पिछले दो साल में ऐसी कारों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2022 में एक करोड़ से अधिक कीमत वाली 16 कारें पंजीकृत की गईं। इस वर्ष की बात करें तो अब तक 13 कारें रजिस्टर्ड हुई हैं। यह संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Demand for foreign cars increased in Sangamnagar, 13 sports and super luxury cars purchased in ten months.
land rover defender. demo - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज शहर में स्पोर्ट्स और सुपर लग्जरी कारों पर लोग करोड़ों खर्च कर रहे हैं। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में रजिस्टर्ड लगभग डेढ़ लाख से अधिक कारों में से 130 कारें ऐसी हैं, जिनकी कीमत करोड़ के पार है। इन कारों को अन्य शहरों व राज्यों से मंगवाकर रजिस्टर्ड करवाया गया है।

विज्ञापन


आरटीओ में जगुआर, रेंज रोवर, मर्सडीज बेंच, लैंड क्रूजर, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें पंजीकृत हैं। पिछले दो साल में ऐसी कारों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2022 में एक करोड़ से अधिक कीमत वाली 16 कारें पंजीकृत की गईं। इस वर्ष की बात करें तो अब तक 13 कारें रजिस्टर्ड हुई हैं। यह संख्या बढ़ सकती है। इन कारों को नोएडा, लखनऊ, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों से मंगाया जाता है।
विज्ञापन


आरटीओ अधिकारियों के मुताबिक 20 से 25 कारें ऐसी हैं जिन्हें इटली, यूके व जर्मनी जैसे देशों से स्पेशल ऑर्डर देकर मंगाया गया है। साथ ही करीब 130 कारें ऐसी हैं जिनका यहां रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। कार डीलरों की मानें तो लोगों का विदेशी गाड़ियों की तरफ आकर्षण बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल                                     कीमत

लैंड रोवर डिफेंडर                         1.32 करोड़

मर्सडीज बेंच 535 0 डी                         1.17 करोड़

लैंड क्रूजर प्राडो                         1.11 करोड़

बीएमडब्ल्यू सिग्नेचर                         1.7 करोड़

मर्सडीज बेंज जीएलएस                         1.29 करोड़

ऑडी क्यू 8                                     1.7 करोड़

रेंज रोवर स्पोर्ट्स                         1.64 करोड़

जगुआर एफ डायनेमिक                         1.15 करोड़

वर्जन
स्पोर्ट्स व लग्जरी कारों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। पिछले कुछ वर्षों में इन कारों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इन कारों का शो रूम शहर में न होने के कारण इन्हें दूसरे शहरों व राज्यों से खरीदकर यहां दर्ज कराया जाता है।

राजीव चतुर्वेदी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), प्रयागराज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed