फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   delhi police caught rape accused teenager

Prayagraj News: दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी किशोर

Sat, 29 Jul 2023 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 29 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
delhi police caught rape accused teenager
दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी किशोरमीरगंज। गांव गनेशपुर में शुक्रवार सुबह सात बजे दिल्ली पुलिस दबिश दी। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर उसके पिता को भी साथ ले गई।
विज्ञापन

थाना शाही के गांव गनेशपुर निवासी 15 वर्षीय किशोर दिल्ली के जाकिरनगर तौबा काॅलोनी की गली नंबर 21 थाना जामियानगर में एक वर्कशाॅप पर मोटरसाइकिल मरम्मत का काम करता था। वहीं, पड़ोस में नेपाल का एक व्यक्ति भी चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी तीन बेटियों में सबसे छोटी कक्षा आठवीं की छात्रा है। साढ़े तेरह वर्षीय छात्रा को आरोपी किशोर ने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे ब्लैकमेल करके छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


किशोरी के गर्भवती होने पर उसकी मां ने पूछा तो पूरी जानकारी दी। बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि छह माह की गर्भवती है। इसके बाद थाना जामियानगर में आरोपी के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक राबेद माल मीना ने पीड़ित किशोरी के साथ गनेशपुर में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को दिल्ली ले गई। सोमवार को किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed