{"_id":"65893cad2fbdd32a6705ef91","slug":"dehradun-flight-cancelled-all-flights-except-lucknow-bhopal-delayed-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : देहरादून फ्लाइट निरस्त, लखनऊ, भोपाल छोड़ सभी उड़ान लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : देहरादून फ्लाइट निरस्त, लखनऊ, भोपाल छोड़ सभी उड़ान लेट
Mon, 25 Dec 2023 01:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:56 PM IST
सार
एयरपोर्ट पर सुबह सबसे पहले लखनऊ फ्लाइट 10.57 बजे पहुंची। प्रयागराज-लखनऊ विमान का दोनों ओर से समय पर आवागमन हुआ। इसके अलावा प्रयागराज-भुवनेश्वर और भोपाल उड़ान भी समय पर रही।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से रविवार को प्रयागराज-देहरादून उड़ान निरस्त रही। इंडिगो की देहरादून उड़ान दोनों ओर से निरस्त रही। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। वहीं, प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाली लखनऊ छोड़ सभी विमान रविवार को विलंबित रहे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर सुबह सबसे पहले लखनऊ फ्लाइट 10.57 बजे पहुंची। प्रयागराज-लखनऊ विमान का दोनों ओर से समय पर आवागमन हुआ। इसके अलावा प्रयागराज-भुवनेश्वर और भोपाल उड़ान भी समय पर रही। प्रयागराज मुंबई उड़ान तीन बजे की बजाय शाम 5.20 बजे यहां से उड़ी। इसके पूर्व मुंबई से इस विमान का प्रयागराज एयरपोर्ट पर आगमन 12.55 की बजाय 2.05 बजे हुआ। इसके पूर्व प्रयागराज-पुणे फ्लाइट भी 10.55 की जगह 12.33 बजे यहां से उड़ान भर सकी। वहीं
विज्ञापन
बंगलूरू-प्रयागराज का आगमन 10.25 की जगह 12 बजे हुआ, जबकि शाम को यह विमान बंगलूरू के लिए शाम चार बजे की जगह 5.45 बजे उड़ान भर सका। उधर भुवनेश्वर-प्रयागराज विमान का आगमन 11.35 की जगह 1.45 बजे हुआ। इंडिगो की दिल्ली उड़ान 20 मिनट की देरी से उड़ी, जबकि पुणे-प्रयागराज विमान दोपहर 3.25 की जगह 5.20 बजे पहुंचा।
विज्ञापन