फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Definition of AI asked in State Agriculture Service Exam, 90% attendance on the first day

UPPSC :  राज्य कृषि सेवा परीक्षा में पूछी गई एआई की परिभाषा, पहले दिन 90 फीसदी रही उपस्थिति

Mon, 24 Mar 2025 01:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 01:39 PM IST
सार

सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा में अनाज के समर्थन मूल्य से लेकर गांवों में लागू पंचायती राज व्यवस्था और खाद्य प्रसंस्करण और उसकी चुनौतियों के बारे में पूछा गया। 

विज्ञापन
Definition of AI asked in State Agriculture Service Exam, 90% attendance on the first day
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा-2024 रविवार से शुरू हो गई। 268 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के शिविर कार्यालय में 26 मार्च तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन सामान्य अध्ययन व हिंदी निबंध के अनिवार्य प्रश्नपत्रों की परीक्षा में 89.97 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन


सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक की पहली पाली की परीक्षा में सामान्य अध्ययन व हिंदी निबंध के प्रश्नपत्रों की डेढ़-डेढ़ घंटे की परीक्षा थी। वहीं, दूसरी पाली में वैकल्पिक विषय फसल सुरक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। सामान्य अध्ययन की परीक्षा में अभ्यर्थियों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की परिभाषा पूछी गई। यह भी पूछा गया कि वैक्सीन थेरेपी क्या है और यह कैसे काम करती है? प्लाज्मा थेरेपी क्या है और यह कैसे काम करती है?
विज्ञापन


न्यूनतम समर्थन मूल्य से आप क्या समझते हैं, यह सवाल भी आया। साथ ही आर्थिक संकट की व्याख्या करने को भी कहा गया। इनके अलावा ये सवाल भी आए कि न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड क्या है? पारंपरिक खेती क्या है? स्वदेशी आंदोलन व पीली क्रांति के बारे में भी पूछा गया। उत्तर प्रदेश स्थित तीन कृषि जलवायु क्षेत्रों के नाम भी पूछे गए। जैविक खेती पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखने के लिए भी आया। भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं पूछी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैविक और पारंपरिक खेती के बारे में पूछा

देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की चुनौतियों व अवसर के बारे में प्रश्न आया। कीटनाशकों के हानिकारक प्रभावों की व्याख्या करने को कहा गया। कृषि के वाणिज्यीकरण और पंचायती राज व्यवस्था पर संक्षिप्त नोट लिखने के लिए आया। जैविक खेती पर भी संक्षिप्त टिप्पणी लिखनी थी और गांधी जी के विभिन्न आंदोलन की व्याख्या भी करनी थी। फसल सुधार के लिए जैव प्रौद्योगिकी की व्याख्या करने के लिए आया।

हिंदी निबंध के प्रश्नपत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, वैश्विक परिदृश्य और जलवायु परिवर्तन, भारत में प्राकृतिक आपदाएं: प्रकार, कारण और निदान, राष्ट्रीय योजना के उद्देश्य और विशेषताएं: चिंता और चिंतन, आधुनिक विश्व में युद्ध और उनका अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज पर प्रभाव, वर्तमान भारतीय समाज में साहित्य और संस्कृति का बदलता परिदृश्य जैसे विषयों में निबंध लिखने के लिए आया। इसके अलावा दिए गए अवतरण से विभिन्न सवाल पूछे गए।

वाक्य सुधार के साथ अज्ञ, निंदा, अनुराग व संकल्प के विलोम शब्द, जल, पर्वत, परिचर्या व गुप्त के दो-दो पर्यायवाची शब्द, गोधूम, मुष्टि, साधु व बुभुक्षा जैसे तत्सम शब्दों के तद्भव रूप पूछे गए। मुहावरे, लोकोत्तियों के साथ वाक्यों के हिंदी से अंग्रेजी व अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद आया। पहली पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 1905 में से 1712 अभ्यर्थी उपस्थित व 193 अनुपस्थित और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 940 में से 831 उपस्थित व 109 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed