फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of married woman found hanging from a noose

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging from a noose
उतरांव थाना क्षेत्र के मंडौर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंडौर निवासी राहुल भारतीय पुत्र राजेश की शादी 2024 में भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र के ठकुराइन पूरा गांव निवासी अरविंद की बेटी डाली (24) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर विवाद होता रहता था। आरोप है कि दहेज के विवाद को लेकर पति-पत्नी को प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे खाना खाकर घर के परिजन जब मजदूरी करने चले गए। इसी दौरान डाली का शव पंखे में फंदे से लटका मिला। पड़ोसी महिला उसके घर घरेलू सिलिंडर लेने पहुंची तो मंजर देख सन्न रह गई। बाहर आकर लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने जानकारी पुलिस को दी। मायके वाले भी सूचना पर पहुंच गए। मृतका की मां सैला, भाई सूरज, दादा राजाराम ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

फॉरेंसिक टीम और एसीपी हंडिया भी मौके पर पहुंच गए। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने बताया कि विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed