फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Daughters are making a name in every field, the government has full support for them

हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं बेटियां, सरकार का है उन्हें पूरा समर्थन

Sat, 21 Aug 2021 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 11:15 PM IST
सार

  • मिशन शक्ति फेज-3 अभियान का एमएनएनआईटी में हुआ शुभारंभ, सांसद केशरी ने 75 महिलाओं को किया सम्मानित 

विज्ञापन
Daughters are making a name in every field, the government has full support for them
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं का किया गया सम्मान। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाएं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने लिए जा रही हैं। इससे महिलाओं को काफी फायदा भी मिला है। मिशन शक्ति अभियान की बात करें तो यह सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि एक मिशन है। इसके द्वारा नारी शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई जा रही है। बेटियां आज हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। हमारी सरकार का उन्हें पूरा समर्थन भी है। यह बातें शनिवार को सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के शुभारंभ के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार  द्वारा प्रत्येक क्षेत्रों में महिलाओं के विकास एवं उन्नति के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। कहा कि बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपना नाम तो रोशन कर ही रही है साथ ही साथ प्रदेश एवं देश का भी नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के गठन के माध्यम से महिलाओं को रोजगार युक्त बनाने एवं स्वावलंबन बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इस दौरान फाफामऊ विधायक विक्रमाजीत मौर्य, एडीजी जोन प्रेम प्रकाश, मंडलायुक्त संजय गोयल व सीडीओ शिपू गिरि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली 75 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस दौरान लखनऊ से हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में डीपीओ पंकज मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सचान, राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. नीता साहू मौजूद रहे। इस दौरान बीबीएस शिवकुटी एवं नारायणी आश्रम बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित 
लतिका शुक्ला, स्वाती सिंह, अनीता, डॉ. नीतू सिंह, वंदना श्रीवास्तव, अर्चना शुक्ला, रीता साहू, राधा देवी, निक्की कुमारी, डॉ. नूरूस हसन, डॉ. प्रतिमा मिश्रा, डॉ. पल्लवी सिंह, सरोज धुलिया, सुमन कुशवाहा, जानकी मिश्रा, सीमा पटेल, डॉ. लीना सिंह सहित अन्य महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed