दत्तात्रेय होसबले कहा : सनातन परंपरा के समक्ष विदेशी विचारधारा और धर्मांतरण का संकट
महाकुंभ नगर में वह अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित जनजाति समागम के तहत हुए संत समागम में सरकार्यवाह ने कहा कि सनातन हिंदुत्व परंपरा को बचाए रखने में हमारे वनवासी समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसी ज्ञान - संस्कार परंपरा के संवर्धन के लिए जनजाति क्षेत्र के संतों को अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनातन परंपरा के सामने आज विदेशी विचारधारा थोपने और धर्मांतरण जैसे संकट हैं। इन संकटों का सामना करते हुए जनजाति संतों ने सुदूर वन क्षेत्र में अनथक प्रयास किए। उनके इसी प्रयास के कारण आज हिंदू धर्म जीवित है। सोमवार को यह विचार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने व्यक्त किए।
महाकुंभ नगर में वह अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित जनजाति समागम के तहत हुए संत समागम में सरकार्यवाह ने कहा कि सनातन हिंदुत्व परंपरा को बचाए रखने में हमारे वनवासी समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसी ज्ञान - संस्कार परंपरा के संवर्धन के लिए जनजाति क्षेत्र के संतों को अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
इसके पूर्व संत समागम की प्रस्तावना कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने रखी। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज तो तोड़ने के विभिन्न प्रयास चल रहे हैं। इन प्रयासों को विफल करने के लिए साधु-संतों को आगे आकर प्रयास करने की जरूरत है। समागम में देशभर के विविध प्रांतों से 77 जनजाति समाज के संत- महंत मौजूद रहे।
इसमें से कुछ संतों ने जनजाति क्षेत्र के कार्य करते हुए आने वाली चुनौतियां एवं परिस्थिति के बारे में अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर गंगाधर जी महाराज, दादू दयाल आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम में सभी साधु संतों का उत्तर प्रदेश सरकार की कुंभ मेला समिति द्वारा सम्मान भी किया गया।
आरएसएस के सरकार्यवाह होसबले एवं सोनी ने किया नेत्र कुंभ के शिविर का निरीक्षण
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले एवं संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य सुरेश सोनी ने रविवार देर शाम मेला के सेक्टर छह के बजरंग दास मार्ग स्थित नेत्र कुंभ का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी समेत सभी वार्डों का अवलोकन किया एवं विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही लक्ष्य तक पहुंचने का संकल्प पूर्ण हो जायेगा। इस अवसर पर सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने नेत्र चिकित्सा सेवा व्यवस्था की पूरी जानकारी दी एवं बताया कि नेत्र कुंभ के प्रति आमलोगों का विश्वास अद्भुत हैं।
इस अवसर पर दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि पिछले नेत्र कुंभ में भी वह आये थे। इस बार की व्यवस्था तुलनात्मक रूप से काफी अच्छी और व्यापक है। नेत्र कुंभ के कार्यकर्ताओं की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण भाव के कारण ही यहां लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार नेत्र चिकित्सा सेवा का नया कीर्तिमान बनेगा। वहीं सुरेश सोनी ने नेत्र कुंभ की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नेत्र कुंभ आयोजन समिति के कई सदस्य एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, नेत्र कुंभ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण रेड्डी, आयोजन समिति के महाप्रबंधक सत्यविजय सिंह, सदस्य सुनील कुमार सिंह इस दौरान मौजूद रहे।