प्रयागराज : मौत से जंग जीत लाए वायु सेना के जांबाज, चेतक हेलिकॉप्टर से दो बुजुर्गों का रेस्क्यू
Air Force News : चित्रकूट में बाढ़ के विकराल रूप के बीच जब जमीन पर राहत और बचाव की कोशिशें तेज जलप्रवाह के आगे बेबस हो गईं, तब आसमान से वायुसेना के रणबांकुरे देवदूत बनकर पहुंचे। चेतक हेलिकॉप्टर ने जोखिम भरे ऑपरेशन में दो बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर जिंदगी और मौत के बीच उम्मीद की नई किरण जगा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट में उफान पर आई बाढ़ और मूसलाधार बारिश के बीच मौत के मुंह में समाने को विवश दो बुजुर्गों के लिए भारतीय वायु सेना के रणबांकुरे देवदूत बनकर पहुंचे। बाढ़ के विकराल रूप और तेज जलप्रवाह के आगे जब राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की नौकाएं भी बेबस हो गईं, तब प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय ने कमान संभालते हुए आसमान से राहत का सूरज उगाया।
वायु सेना के एक चेतक हेलिकॉप्टर ने महज कुछ ही पलों में हवा के बीच ऐसा साहसिक और अचूक ऑपरेशन अंजाम दिया।घटना चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित एक दूरदराज इलाके की है, जहां लगातार बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचा रखी थी। पानी के तेज बहाव और भंवर के कारण एसडीआरएफ का बचाव अभियान अत्यंत जोखिम भरा हो चुका था और नौकाओं का उस क्षेत्र तक पहुंचना नामुमकिन था। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में वायु सेना की मदद मांगी। हालात की गंभीरता को भांपते हुए प्रयागराज से वायु सेना के चेतक हेलिकॉप्टर को तत्काल रवाना किया गया।
जान जोखिम में डालकर बचाई जान
मौके पर पहुंचकर हेलिकॉप्टर के चालक दल ने जिस असाधारण कौशल का परिचय दिया। उफनती हुई जलराशि के ऊपर हेलिकॉप्टर को पूरी तरह स्थिर यानी हॉवरिंग पोजीशन में रखते हुए वायु योद्धाओं ने जान जोखिम में डाली। इसके बाद अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सटीक विंचिंग अभियान संचालित किया गया। हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे नीचे उतरे दल ने जलप्रवाह के बीच फंसे दोनों बुजुर्ग व्यक्तियों को एक-एक कर सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला और उन्हें सकुशल तट तक पहुंचाया।