फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Criminal proceedings stayed in SarkariResult.com controversy case

Prayagraj News: सरकारी रिजल्ट डॉट कॉम डॉट सीएम विवाद मामले में आपराधिक कार्यवाही पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Criminal proceedings stayed in SarkariResult.com controversy case
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी रिजल्ट डॉट कॉम डॉट सीएम वेबसाइट से जुड़े विवाद में राहत दी है। याचियों के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही और समन आदेश पर रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार पचोरी की एकल पीठ ने शशि कुमार व एक अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर दिया।
विज्ञापन


वाराणसी के भेलूपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज है। इसी मामले में वाराणसी के एसीजेएम कोर्ट की ओर से पारित संज्ञान और समन आदेश को भी चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन


याचियों की ओर से अधिवक्ता ने दलील दी कि विपक्षी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर पूरी तरह झूठी, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोपों पर आधारित है। दोनों पक्षों के बीच असल विवाद वेबसाइट के कथित दुरुपयोग और उसे ब्लॉक किए जाने को लेकर है। आरोपी वेबसाइट के डेवलपर हैं। पूरा मामला मूलरूप से व्यापारिक व व्यावसायिक प्रकृति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed