फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth's death in suspected condition, murder charges

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 27 Oct 2018 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sat, 27 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth's death in suspected condition, murder charges
crime - फोटो : pexels.com
दारागंज में कच्ची सड़क पर रहने वाले युवक की शुक्रवार को संदिग्ध हाल में हुई मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया। आक्रोशित घरवालों ने दिन भर शव नहीं उठने दिया। देर शाम पुलिस के समझाने पर वह शांत हुए और तब शव पीएम के लिए भेजा गया। खबर लिखे जाने तक घरवाले थाने पर जुटे थे।
विज्ञापन


दारागंज के कच्ची सड़क निवासी रितेश उर्फ रिक्की की 27 फरवरी को हत्या करने के बाद शव जला दिया गया था। झुलसी हुई हालत में शव प्रयागघाट स्टेशन के पास मिला था। पुलिस ने इस मामले में पड़ोसी संजय समेत चार लोगों को जेल भेजा था। संजय की 24 अक्तूबर को नैनी जेल के भीतर हार्टअटैक से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव घर लाया गया तो परिजन आक्रोशित हो उठे। तभी कुछ लोगों ने पड़ोस में ही स्थित मृतक रितेश के घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। रितेश की मां व बहनों का कहना है कि उन्होंने घर से भागकर जान बचाई। दहशत में रात भर घर से बाहर रहने के बाद सुबह वह घर पहुंचीं।
विज्ञापन


इसके बाद पता चला कि पड़ोस में रहने वाले ताऊ का बेटा कल्लू घर के भीतर मृत पड़ा है। रितेश की बहन रजनी का आरोप है कि पड़ोस के ही कुछ लोगों ने कल्लू को घर में घुसकर मार डाला और शव तख्त के नीचे डालकर भाग निकले। उनका कहना था कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करे। उधर, दारागंज पुलिस का कहना है कि उसे ऐसे किसी मामले की जानकारी ही नहीं मिली। इस तरह शाम तक कल्लू का शव घर में ही पड़ा रहा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया तब जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। साथ ही परिजनों को तहरीर देेने के लिए थाने बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक तहरीर लिखी जा रही थी। सीओ दारागंज आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed