फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women's noose hanging on her husband and his four nominees

महिला फंदे पर लटकी, पति समेत चार नामजद

Wed, 21 Oct 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 21 Oct 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
तिलई बाजार (ब्यूरो)। मऊआइमा इलाके के चक श्याम उर्फ पूरे हिंच गांव में मंगलवार सुबह वंदना (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति संजय कुमार से खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मगर सोरांव से आए पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


सोरांव में गोहरी गांव निवासी कल्लूराम ने बेटी वंदना का ब्याह चार साल पहले चक श्याम गांव में रहने वाले संजय कुमार से किया था। मंगलवार दिन में ग्यारह बजे संजय ने शोर मचाया कि वंदना ने फांसी लगा ली है। पड़ोसी पहुंचे तो वंदना का शव घर के भीतर साड़ी के फंदे से लटका था। खबर पाकर मऊआइमा थाने की पुलिस के साथ ही सोरांव के गोहरी से पिता कल्लूराम समेत मायके वाले पहुंच गए।
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से डेढ़ लाख रुपये की डिमांड करते हुए वंदना को प्रताड़ित किया जा रहा था। अब उसे मारकर आत्महत्या की बात कही जा रही है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, देवर और ननदों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed