फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman's death on the highway , husband injured

हाइवे पर महिला की मौत, पति-बच्चे घायल

Thu, 21 May 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 21 May 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
फाफामऊ (ब्यूरो)। हंडिया से प्रतापगढ़ लौट रहे दंपति और उनके दो बच्चे बुधवार सुबह फोरलेन बाइपास हाइवे के पुल पर हाइवे का शिकार हो गए। बाइक अचानक गड्ढे में उछलने से वे बाइक से छिटक गए। पत्नी की पुल से नीचे गिरकर मौत हो गई। पति और बच्चे भी जख्मी हुए।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के देल्हूपुर इलाके के महताब (28) की हंडिया इलाके में ससुराल है। वह पत्नी जूली (25) और बेटी निशा खातून (4), पुत्र शादाब (6) के साथ ससुराल गया था। वहां से बुधवार सुबह वह पत्नी और दोनों बच्चों को बाइक पर बैठाकर प्रतापगढ़ में घर के लिए रवाना हुआ। थरवई इलाके में डेरा गदाई गांव के सामने हाइवे के पुल पर गड्ढे की वजह से बाइक तेज रफ्तार में उछली तो पति-पत्नी और दोनों बच्चे छिटक गए।
विज्ञापन


पत्नी जूली डिवाइडर के बगल की जगह से 15 फुट नीचे जा गिरी। जबकि महताब और दोनों बच्चे सड़क पर गिरकर जख्मी हुए। महताब भागकर नीचे आ गया। तब तक गांव वाले भी जुट गए थे। सिर पर गहरी चोटों की वजह से जूली की मौत हो गई थी। महताब ने सेवइत गांव में अपने रिश्तेदार को फोन किया तो वे गाड़ी लेकर पहुंच गए। फिर उसी गाड़ी से जूली का शव तथा महताब को दोनों बच्चों समेत प्रतापगढ़ में उसके घर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed