Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traffic jam at three railway crossings following a train accident in Khatima

Pilibhit News: खटीमा में ट्रेन हादसे के बाद तीन रेलवे फाटकों पर लगा जाम

Mon, 09 Nov 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 09 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam at three railway crossings following a train accident in Khatima
न्यूरिया। खटीमा क्षेत्र में शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत के बाद तीन रेलवे फाटक एक घंटे तक बंद रहे। इससे तीनों रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 45 मिनट तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे पुलिस ने रास्ता खुलवाकर निकलवाया।
विज्ञापन

हादसा पीलीभीत-टनकपुर रेलवे ट्रैक पर पोलिगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। सीओ के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:30 बजे टनकपुर से देहरादून जा रही ट्रेन संख्या 15020 पोलिगंज रेलवे क्रॉसिंग से करीब 200 मीटर उत्तर दिशा में क्रॉसिंग संख्या 14-सी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे बैठे दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तराखंड के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वनगमा निवासी जोगिंदर सिंह (35) पुत्र जीत सिंह और हरि सिंह (40) पुत्र वीर सिंह के रूप में हुई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद रेलवे फाटक बंद रहने से न्यूरिया के तीनों रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 45 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। न्यूरिया कॉलोनी रेलवे फाटक पर एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जानकारी पर थाना न्यूरिया पुलिस ने यातायात सुचारु कराने के लिए मशक्कत की। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को किनारे कराकर एंबुलेंस को निकलवाया। फाटक खुलने के बाद यातायात सामान्य हो सका। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि हादसे के बाद न्यूरिया क्षेत्र में जाम की सूचना पर पुलिस ने जरूरी प्रयास किए। जाम खुलवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed