{"_id":"6af20aa506df4a7ad80cdeca","slug":"theft-at-a-mobile-shop-goods-worth-thousands-stolen-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172919-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मोबाइल की दुकान में चोरी, हजारों का सामान समेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मोबाइल की दुकान में चोरी, हजारों का सामान समेटा
Mon, 09 Nov 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
कस्बा बरखेड़ा की मोबाइल दुकान की दीवार में लगा नकब संवाद
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर तीन में दिवाली की रात चोरों ने मोबाइल और किताबों की दुकान में नकब लगाकर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली। चोर दुकान से 40 से 50 नए कीपैड मोबाइल फोन, दो से तीन एंड्रॉयड फोन और गल्ले में रखी नकदी ले गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक अखिलेश कुमार ने बताया कि चोर दुकान के बराबर में बने जीने के रास्ते से पहुंचे और नकब लगाकर अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने दुकान में रखा सामान समेट लिया। पास में स्थित किताबों की दुकान के काउंटर की दराजें भी तोड़ दीं। सोमवार सुबह अखिलेश दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने अपने बड़े भाई और किताबों की दुकान के संचालक दिव्यांग नीतेश कुमार को सूचना दी। दुकानदार ने बताया कि इससे पहले 11 मई 2026 को भी इसी दुकान में नकब लगाकर करीब दो से ढाई लाख रुपये का सामान चोरी किया गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक उसका खुलासा नहीं कर सकी है। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस चोरी के खुलासे में जुटी है। जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा।