फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife was shot

पत्नी ने ही गोली से उड़ाया था

Fri, 10 Mar 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Mar 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Wife was shot
आपराधिक मामला दर्ज होने की संभावना - फोटो : facebook/jamie gilt
घूरपुर इलाके में तीन मार्च की शाम सुभाषचंद्र विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी रेखा को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने कुबूला कि उसने ही झगड़े के दौरान पति को गोली मारी थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे  अवैध ताल्लुकात है। पुलिस महिला के प्रेमी को खोज रही है जो घटना के वक्त मौजूद था। चर्चा है कि उसने ही गोली मारी थी मगर पुलिस उसे बचा रही है।
विज्ञापन


अमिलिया गांव में रहने वाला सुभाषचंद्र विश्वकर्मा (32) मजदूरी कर पत्नी रेखा और दो बच्चों के साथ गुजारा करता था। तीन मार्च की शाम वह घर लौटा तो पत्नी से झगड़े के बाद गोली लगने से उसकी मौत हो गई। उसका शव घर के सामने खेत में मिला था। रेखा को भी चोट लगी थी। उसने पुलिस से कहा कि सुभाष ने घर आने के बाद उसके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, इनकार पर चाकू से वारकर उसे जख्मी किया फिर खुद खेत में जाकर गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन


हालांकि रेखा की यह कहानी सुभाष के परिजनों और रिश्तेदारों के गले नहीं उतरी। दो दिन बाद भाई शंकरलाल ने थाने जाकर तहरीर दी कि उसके भाई का कत्ल किया गया है। पुलिस ने तहरीर बदलने का दबाव दिया तो उसने शहर आकर एसएसपी से भी शिकायत की। छानबीन में पता चला कि रेखा का अवैध रिश्ता औद्योगिक क्षेत्र में पिपरांव गांव के महेंद्र विश्वकर्मा से रहा है। पिछले साल वह महेंद्र के साथ पूना भाग गई थी। वहां से लौटने पर औद्योगिक क्षेत्र में डेज चौराहे के पास उसके साथ रहने लगी थी। उसने पति सुभाष के साथ रहने से इनकार कर दिया था। बाद में वह बमुश्किल ससुराल आई थी लेकिन पति से रिश्ते में उसकी खटास बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में रिश्तेदारों और परिजनों ने कहा कि उस रोज महेंद्र आया था। सुभाष ने उसे घर में रेखा के साथ देखा जिसके बाद झगड़ा हुआ तो महेंद्र ने उसे दौड़ाकर गोली मार दी। मगर सीओ करछना अल्का भटनागर का कहना है कि सब ऐसा कह जरूर रहे हैं लेकिन चश्मदीद एक ही मिला जिसने कहा कि वह ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था तभी रेखा को खेत से निकलकर घर की तरफ जाते देखा था। एसपी यमुनापार अशोक कुमार के मुताबिक, पुलिस ने रेखा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पति सुभाष को गोली मारने की बात स्वीकार ली। उसने कहा कि चाकू से हमले के बाद सुभाष उसे गोली मारने की फिराक में था। तभी उसने तमंचा छीना और बाहर भाग रहे सुभाष पर फायर कर दिया। घूरपुर थाने की पुलिस ने रेखा की निशानदेही पर खेत से तमंचा भी बरामद करने का दावा किया है। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed