फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife and brother had been murdered moon

बीवी और भाई ने किया था चांद का खून

Sat, 08 Aug 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 08 Aug 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Wife and brother had been murdered moon
इलाहाबाद। नवाबगंज के मंसूराबाद में मंगलवार रात हुए चांद हत्याकांड का खुलासा होने पर इलाके के लोग और पुलिस अफसर भी सन्न रह गए। चांद का खून उसकी पत्नी की मदद से छोटे भाई ने ही किया था। पुलिस ने छानबीन में नाजायज रिश्ते के चलते कत्ल के ठोस सुबूत मिलने के बाद पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। अफसरों के सामने पूछताछ में उसने पति के कत्ल का गुनाह कुबूल लिया। पुलिस ने खून सना उसका दुपट्टा भी बरामद कर लिया। अब उसके देवर की तलाश हो रही है, जो कत्ल के बाद से फरार है। उसके पकड़ में आने पर ही चाकू भी बरामद हो सकता है।
विज्ञापन


मंसूराबाद इलाके में मेंडारा रोड पर रहने वाली महमूदा बेगम के पति का इंतकाल हो चुका है। उसके पांच बेटों में सबसे बड़ा अबरार हुसैन उर्फ चांद (42) दुबई में नौकरी करता था। उसने पहली पत्नी के निधन के बाद मुंबई के गोवंडी इलाके के एक अस्पताल में बतौर नर्स तैनात सलमा से दूसरा ब्याह किया था। सलमा ने तीन बच्चों को जन्म दिया। चांद ने मुंबई में फ्लैट खरीदा था। वह दुबई में और सलमा बच्चों के साथ मुंबई के फ्लैट में रहती थी। उसका एक और भाई कुवैत में नौकरी करता है।
विज्ञापन


यहां गांव में उसकी मां तीन बेटों के साथ रहती है। तीन महीने पहले चांद दुबई से मुंबई में पत्नी-बच्चों के पास आया। इसी दौरान यहां उसकी मां का पैर टूट गया तो 23 जुलाई को वह सलमा और बच्चों संग गांव आ गया। बृहस्पतिवार को उसे मुंबई लौटना था लेकिन मंगलवार रात घर के बरामदे में सोते वक्त उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह खबर पाकर नवाबगंज पुलिस पहुंची तो पत्नी सलमा ने कहा कि घर से नगदी और गहने भी गायब हैं। मगर पुलिस को पहली नजर में ही घटना पर शक हो गया। फिर चांद की मां ने भी थाने जाकर आरोप लगाया कि उसके बेटे को पत्नी सलमा और छोटे भाई वसीम ने मिलकर मारा है। वसीम घटना के बाद से लापता है। पुलिस जांच में उस  पर शक मजबूत होता गया। शुक्रवार को पुलिस ने सलमा को हिरासत में ले लिया। एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा ने भी उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमा ने स्वीकारा कि घर में बदमाशों ने घुसकर यह वारदात नहीं की बल्कि उसकी मदद से देवर वसीम ने चांद की हत्या की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि चांद दुबई में रहता तो उसका छोटा भाई वसीम मुंबई जाकर भाभी सलमा के पास ठहरता था। उन दोनों के बीच नाजायज ताल्लुकात बन गए। तीन महीने पहले चांद दुबई से आया तो वसीम और सलमा का मिलना बंद हो गया। ऐसे में वसीम ने अपने बड़े भाई को रास्ते से हटाने की ठान ली। सलमा ने भी पति के कत्ल में मदद की हामी भर दी।

यहां घर आने पर देवर वसीम ने उसे नींद की गोलियां लाकर दीं जिसे सलमा रोज पति चांद के खाने में मिला देती थी। कत्ल की योजना के तहत, मंगलवार रात सलमा ने चांद के खाने में नींद की कई गोलियां मिला दीं। खाने के बाद हालत बिगड़ी तो उसे बाहर के कमरे में ले जाकर सुला दिया। देवर के कहे मुताबिक उसके हाथ भी बांध दिए। आधी रात बाद वसीम शहर से बस में मंसूराबाद चौराहे पर उतरा। पैदल घर पहुंचा। चाकू से भाई चांद के सीने और पेट पर तीन वार किए और निकलकर भाग गया। सलमा ने चांद को पकड़ रखा था इसलिए उसका दुपट्टा भी खून से सन गया था। पुलिस ने दुुपट्टा बरामद कर लिया है। अब वसीम की तलाश की जा रही है।

सलमा ने थाने में वीडियो रिकार्डिंग के बीच पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसका पति चांद दुबई में रहता तो देवर वसीम मुंबई में ज्यादातर वक्त उसके पास रहता। दोनों के बीच अवैध रिश्ता बना तो वह दीवानगी दिखाने लगा कि अब उसके बिना नहीं जी सकता। आत्महत्या कर लेगा। कई बार उसने ब्लेड से अपनी उंगली काट खून भी निकाला। हम उम्र होने की वजह से वह भी वसीम के करीब आती गई। उसकी दीवानगी के चक्कर में वह ऐसी अंधी हुई कि अपने पति को ही मार दिया। अब वसीम और वे दोनों जेल जाएंगे। उसके तीन बच्चे बेसहारा हो गए।


चांद के कत्ल पर छाया रहस्य सलमा और उसके देवर वसीम के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल से भी खुल गया। वसीम दो दिन पहले बड़े भाई चांद से झगड़े के बाद से लापता था। मगर इस दौरान वह भाभी से मोबाइल पर लगातार बात करता रहा। घटना के पहले और बाद में तो उन दोनों के बीच कई बार बात हुई। इस तथ्य को सामने रखकर पूछताछ की गई तो सलमा ने पहले गुमराह किया फिर असलियत बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed