{"_id":"58caebc64f1c1b992132a605","slug":"what-happened-to-dr-bansal-there-will-be-yours-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो हाल डॉ. बंसल का हुआ, वहीं तुम्हारा भी होगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जो हाल डॉ. बंसल का हुआ, वहीं तुम्हारा भी होगा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
आईफोन 6
- फोटो : iMore
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर डॉ. शरद जैन को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले बदमाश ने उनकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर गालीगलौज की और धमकाया कि जो हाल डॉ. बंसल का हुआ, वही हाल तुम्हारा और तुम्हारे परिवार का कर दूंगा। मोबाइल पर धमकी मिलने के बाद से डॉक्टर का परिवार सहमा हुआ है। शिकायत पर जार्जटाउन पुलिस केस लिखकर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
लाउदर रोड स्थिज जैन अस्पताल के संचालक डॉ. शरद जैन अस्पताल परिसर में ही रहते हैं। उनके यहां हरी सिंह राणा नामक एक व्यक्ति ड्राइवर था। कुछ दिन पहले उसने शराब पीकर मारपीट और गालीगलौज की तो उसे डॉक्टर ने नौकरी से निकाल दिया। नौकरी से निकाले जाने के बाद हरी सिंह तिलमिलाया हुआ था। वह डॉ. जैन और उनकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर गालीगलौज करता और धमकाता। कई बार फोन पर धमकी मिलने के बाद डॉक्टर परेशान हो गए। 15 मार्च को दोबारा हरि सिंह ने फोन कर डॉ. की पत्नी से गालीगलौज किया और धमकाया कि जो हाल डॉ. बंसल का हुआ, वहीं तुम्हारा और तुम्हारे परिवार का होगा। परेशान डॉक्टर ने जार्जटाउन थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जार्जटाउन राममोहन राय ने बताया कि आरोपी नौकरी से निकाले जाने से खुन्नस के चलते धमकी दे रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
डॉक्टर दंपति को फोन पर धमकी देने वाला आरोपी हरी सिंह रहता तो नैनी के चक भटिया इलाके में किराए पर रहता है लेकिन मूलरूप से वह नेपाल का रहने वाला है। ऐसे में शक है कि वह धमकी देने के बाद नेपाल भाग निकला होगा।