{"_id":"598a20eb4f1c1ba6048b496f","slug":"vice-principle-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइस प्रिंसिपल को गोली मारने वाले गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाइस प्रिंसिपल को गोली मारने वाले गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीडगंज पुलिस और एसपी सिटी की टीम ने आखिरकार सेंट जोंस कालेज के वाइस प्रिंसिपल मेहरनोस फ्रेमजी को गोली मारने वालों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक की पूछताछ में दोनों शूटर ने बताया है कि कालेज के ही एक पूर्व कर्मचारी ने हमला कराया था। पुलिस ने मंगलवार देर तक पूर्व कर्मचारी की तलाश में दबिश देती रही।
नवाब यूसुफ रोड सिविल लाइंस के रहने वाले मेहरनोस को कुछ दिन पहले कीडगंज में बांगड़ धर्मशाला के पास पांच गोलियां मारी गई थीं। मेहरनोस ने इस मामले को संपत्ति विवाद से जोड़ते हुए मामा पर शक जताया था। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज मिल गया। धूमनगंज के रहने वाले दोनों बदमाशों की शिनाख्त हो गई। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। वे बाहर भागे हुए थे। एसपी सिटी की टीम ने आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। मेहरनोस पर हमला कराने वाला उनके ही कालेज का एक पूर्व कर्मचारी निकला। उसका नाम खुलने बाद मंगलवार रात पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक उसकी लोकेशन मिल गई है। रात में उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।