फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrollable tractor crushed mother - daughter death

बेकाबू ट्रैक्टर ने मां-बेटी को कुचला, मौत

Sat, 25 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor crushed mother - daughter death
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नवाबगंज में हथिगहा चौराहे पर शुक्रवार शाम डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे दंपति की बाइक में बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी पत्नी और बेटी छिटक कर सड़क पर गिरीं तो ट्रैक्टर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने मां को भी मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में पति भी घायल है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के देर पहुंचने पर आक्रोशित भीड़ ट्रैक्टर फूंकने पर आमादा थी। तभी नवाबगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर स्थिति संभाली और इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग पर लगे जाम को हटाया। 
विज्ञापन


नवाबगंज के टेकारी गांव का माशूक अहमद ट्रक चालक है। उसकी बेटी शमां (05) की तबियत खराब थी। वह शुक्रवार शाम बेटी शमां और  पत्नी अल्कमा (35) को बाइक पर बिठाकर हथिगहा चौराहा स्थित एक क्लीनिक आया। यहां से दवा लेकर घर लौटने लगा। माशूक ने जैसे ही बाइक गांव जाने वाले रास्ते की तरफ मोड़ी, लालगोपालगंज की ओर से ईंट लादकर आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद माशूक बायीं ओर गिरा जबकि अल्कमा और शमां सड़क की तरफ। ट्रैक्टर मां-बेटी को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग पहुंचे तो शमां की सांसें थम चुकी थीं। जबकि अल्कमा खून से लथपथ तड़प रही थी।
विज्ञापन


माशूक भी हादसे में घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना नवाबगंज पुलिस को दी और घायल अल्कमा को आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने अल्कमा को भी मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज पुलिस के देर से पहुंचने पर भीड़ आक्रोशित हो गई। नाराज लोगों ने इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग को जाम कर दिया। भीड़ ट्रैक्टर को फूंकने ही वाली थी कि नवाबगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मनाकर लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। सूचना पाकर सीओ सोरांव लाल प्रताप सिंह और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। उधर हादसे में मां-बेटी के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घरवाले यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि कुछ देर पहले घर से निकली अल्कमा और उसकी बेटी शमां अब इस दुनिया में नहीं है। आंखों के सामने पत्नी और मासूम बेटी की मौत से माशूक की आंखों से आंसू थम नहीं रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज के टेकारी गांव में चार और मलिकपुर के एक युवक समेत पांच लोगों की मौत से दोनों गांवों में कोहराम मचा हुआ है। नवाबगंज इलाके के तीन ट्रक चालकों मोहम्मद नासिर निवासी मलिकपुर और टेकारी गांव के सऊद और सलमान की उन्नाव के ऊंचाहार इलाके में शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रेलर से कुचलकर मौत हो गई थी। वे तीनों ट्रक सड़क के किनारे लगा कर जमीन पर सो रहे थे। शाम को उनके  शव घर लाए गए तो इसकी जानकारी माशूक को हुई। उसे बेटी को दिखाकर लौटने के बाद मृतकों के घर गमी में शामिल होने जाना था लेकिन तभी उसके साथ भी हादसा हो गया। अलग-अलग हादसे में पांच की मौत से टेकारी और मलिकपुर गांव में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed