{"_id":"5b4261974f1c1b97468b5560","slug":"ugc-net-delayed-paper-one-center-exam-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट में देर से बंटा पेपर, एक केंद्र की परीक्षा निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूजीसी नेट में देर से बंटा पेपर, एक केंद्र की परीक्षा निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के दौरान रविवार को इलाहाबाद के एक केंद्र में 25 मिनट देर से पेपर बंटने पर जमकर हंगामा हुआ। छात्रोें ने इलाहाबाद-कानपुर राजमार्ग पर दो घंटे तक चक्काजाम किया। भाजपा विधायक के हस्तक्षेप और परीक्षा दोबारा कराए जाने के आश्वासन पर छात्र माने। मामले में सीबीएसई ने संबंधित केंद्र और पेपर देर से बांटे जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही संबंधित स्कूल की मान्यता निरस्त करने का निर्णय लिया है। दूसरे पेपर की परीक्षा हफ्ते भर में दोबारा कराई जाएगी।
रविवार को नेट का पहला पेपर सुबह 9.30 से 10.30 और दूसरा पेपर 11 से दोपहर एक बजे तक होना था। इलाहाबाद के 52 केंद्रों में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई, लेकिन दूसरे पेपर की परीक्षा के दौरान बेगम बाजार स्थित एसपी कॉन्वेंट स्कूल में पेपर 25 मिनट देर से बंटा। यहां 665 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे। पेपर दस मिनट पहले यानी 10.50 बजे अभ्यर्थियों को मिल जाना चाहिए था, लेकिन कई कमरों में 11.15 बजे तक पेपर बंटता रहा। इससे अभ्यर्थी भड़क गए। जिन कमरों में पेपर देर से मिला, वहां बैठे अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए कम समय मिल रहा था। ऐसे अभ्यर्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और कमरे से बाहर आ गए। अभ्यर्थी दूसरे कमरों में परीक्षा दे रहे अन्य छात्रों के पास पहुंचे और पेपर छीनने लगे।
बवाल बढ़ने पर स्कूल का गेट खोल दिया गया और अभ्यर्थी बाहर आ गए। इसी बीच पेपर व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 11.30 बजे के बाद सीबीएसई इलाहाबाद की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता अरोरा मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने अभ्यर्थियों से सीधे बात की और कहा कि आधा घंटा रुक जाएं, दूसरा पेपर मंगाकर परीक्षा करा दी जाएगी। अभ्यर्थी नहीं माने और उन्होंने इलाहाबाद-कानपुर राजमार्ग जाम कर दिया। भाजपा विधायक संजय गुप्ता भी जाम में फंसे थे। वह भी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे तक चले बवाल के बाद क्षेत्रीय अधिकारी ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर दूसरे पेपर की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। इस आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने जाम खत्म किया।।
विज्ञापन
‘परीक्षा केंद्र की गंभीर लापरवाही से ऐसा हुआ। संबंधित स्कूल की मान्यता निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र प्रभारी और पेपर देर से बांटे जाने के मामले में दो एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। सप्ताह में परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को फोन कॉल, एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से परीक्षा की नई तिथि के बारे में जानकारी दी जाएगी।’
श्वेता अरोरा, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई इलाहाबाद