{"_id":"5af5ef484f1c1bd6408b492d","slug":"uco-bank-smooth-gang-wars-three-arrests","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूको बैंक: चिकना गिरोह ने की थी वारदात, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूको बैंक: चिकना गिरोह ने की थी वारदात, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 12 May 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
UCO bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस स्थित यूको बैंक में करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने झारखंड के राजमहल थाना क्षेत्र से तीनों को पकड़ा है। उनके पास से चोरी के 4.54 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो तीनों हसन चिकना गैंग के शातिर सदस्य हैं और इस गिरोह ने ही यूको बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सरगना चिकना और पांच अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
सिविल लाइंस स्थित यूको बैंक की मुख्य शाखा में 29 अप्रैल की रात घुसे चोरों ने 17 लॉकर तोड़कर करोड़ों का माल उड़ा दिया था। चोरों ने घटना में गैस कटर का इस्तेमाल किया था। मामले के खुलासे में एसटीएफ के साथ ही क्राइम ब्रांच लगी थी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने कौशाम्बी और करेली निवासी दो युवकों को उठाया। सूत्रों की मानें तो तब पता चला कि झारखंड के एक गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान करेली और कौशाम्बी निवासी युवकों की भूमिका मददगार के तौर पर सामने आई। दोनों को लेकर पुलिस की एक टीम पहले पश्चिम बंगाल और फिर झारखंड के साहबगंज जिला पहुंची। यहां के राजमहल थाना क्षेत्र से अकबर और हामिद को पकड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि यूको बैंक चोरी को हसन चिकना गिरोह ने अंजाम दिया। यह भी बताया कि वह दोनों भी उसी गैंग के सदस्य हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात राजमहल थाना क्षेत्र से ही धनेश्वर कुशवाहा नाम के सदस्य को पकड़ा। शुक्रवार को तीनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस ने इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। इसके बाद पुलिस की टीम तीनों बदमाशों को लेकर झारखंड से इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर 4.54 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में तीनों ने कबूल किया है कि चोरी के दौरान 17 लॉकरों से करीब 55 लाख रुपये नगद मिले थे। इसमें से तीनों की निशानदेही पर 4.54 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने यह भी बताया है कि यह गैंग झारखंड समेत अन्य राज्यों में चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। कौशाम्बी के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हुई चोरी की वारदात को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
हसन चिकना गिरोह के जिन सदस्यों को पकड़े जाने की बात पुलिस कर रही है, उनमें से दो को हिरासत में लिए जाने की खबर अमर उजाला ने पहले ही प्रकाशित कर दी थी। सात अप्रैल के अंक में ‘मुख्य संदिग्ध हसन चिकना के दो गुर्गे पकड़े गए’ शीर्षक से पेज नंबर तीन पर खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें बताया गया था कि पुलिस ने चिकना गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। खबर में यह भी बताया गया था कि पूछताछ में दोनों बदमाशों ने पुलिस से कहा है कि बैंक में चोरी के लिए सिलेंडर कौशाम्बी से लाया गया था।