फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two robbers arrested for hobbies

शौक पूरे करने के लिए लूटने वाले दो गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested for hobbies

फर्राटा बाइक पर घूमते हुए शहर में छिनैती-लूट की दो दर्जन से ज्यादा वारदात अंजाम देने वाले दो झपटमारों को जार्जटाउन थाने की पुलिस ने दबोच लिया है। उन दोनों के कब्जे से छीने गए मोबाइल फोन, गहने, नगदी, कई एटीएम कार्ड, पावर बाइक के साथ ही तमंचा-कारतूस भी बरामद हुए। पूछताछ में इन बदमाशों ने कुबूला कि अपने मंहगे शौक और खर्च पूरे करने के लिे वे करीब साल भर से रोज छिनैती कर रहे थे।

विज्ञापन

अल्लापुर चौकी प्रभारी शुभनाथ साहनी बुधवार भोर में सिपाही विनोद यादव के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि छिनैती-लूट करने वाले दो लड़के बाइक पर बालसन चौराहा की तरफ से आने वाले हैं। दरोगा साहनी और सिपाही विनोद ने अल्लापुर डॉट पुल के पास घेरकर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। वे दोनों बिना नंबर की यामहा की एफजेड बाइक पर थे। तलाशी में उनके पास 13 हजार रुपये, एक तमंचा और कारतूस मिले। उनमें एक युवक की पीठ पर बैग था। उसे खोलकर चेक करने पर आठ महंगे मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के दस एटीएम कार्ड, चाभी के गुच्छे, चांदी-सोने के कुछ चेन थे।

विज्ञापन

पकड़े गए युवकों में दहिलामऊ थाना कोतवाली प्रतापगढ़ का गौरव राना उर्फ निखिल तथा अल्लापुर मे्ं नया गांव का अभिषेक भारतीय उर्फ बच्चा है। उन दोनों ने पूछताछ में कुबूला कि वे लंबे समय से शहर में सरेआम छिनैती-लूट की घटनाएं अंजाम दे रहे थे। गौरव और अभिषेक उर्फ बच्चा ने शहर में पत्थर गिरजाघर, टैगोर टाऊन, ममफोर्डगंज, अल्लापुर, कर्नलगंज समेत दूसरे इलाकों में भी महिलाओं-पुरुषों से बैग, मोबाइल फोन, चेन छिनैती की पचास से ज्यादा घटनाएं अंजाम दी। लूटा गया माल बेचकर वे नशाखोरी, महंगे जूते, कपड़े, फिल्म, होटलों में खाने-पीने का शौक पूरा करते थे। उनमें एक बदमाश को पुलिस ने पहले भी एक बार बम के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed