{"_id":"5759c87c4f1c1b23379c60cb","slug":"two-and-a-half-hours-due-to-bogus-bomb-affected-rail-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बम के चलते ढाई घंटे प्रभावित रहा रेल संचालन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी बम के चलते ढाई घंटे प्रभावित रहा रेल संचालन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में बरामद हुआ हैंड ग्रेनेड
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार भोर में करीब साढे़ पांच बजे मेजा रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के फुट ओवरब्रिज के नीचे बम जैसी चीज दिखने की खबर आने के बाद रेल महकमे में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान संबंधित रूट पर चलने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। जांच टीम द्वारा सब कुछ ठीक होने का सिगनल मिलने के बाद ही इलाहाबाद-मुगलसराय रूट पर ढाई घंटे बाद ट्रेन परिचालन शुरू हो सका। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
सुबह 5.50 बजे बम की सूचना मिलने के बाद सुबह 8.20 बजे तक इलाहाबाद-मुगलसराय रूट पर ट्रेन संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, अप चंबल एक्सप्रेेस, अप मुंबई जनता एक्सप्रेस, अप नंदन कानन एक्सप्रेस, अप कालका मेल, डाउन मगध एक्सप्रेस समेत दर्जन भर से ज्यादा ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रोक ली गई। जांच के बाद सुबह 7.25 बजे पहले अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसके बाद डाउन लाइन क्लीयर करने में सुबह के 8.20 बज गए। इस बारे में एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि बम जैसी चीज ट्रैक पर पड़ी होने की वजह से ही ट्रेनों को एहतियातन रोका गया। जांचके बाद अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।