फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Twenty- five million of the teacher in front of the bank robbery

बैंक के सामने शिक्षक से पौने पांच लाख की लूट

Fri, 18 Mar 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 18 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Twenty- five million of the teacher in front of the bank robbery
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बदमाशों ने बृहस्पतविार दोपहर यमुनापार के जारी कस्बे में बैंक के निकट शिक्षक के सामने उसकी क्वालिस गाड़ी की सीट से पौने पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। बदमाश भागे तो कुछ लोगों ने उनकी बाइक का पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। खबर पाकर पहुंची पुलिस का अनुमान है कि बदमाशों को कहीं से जानकारी जरूर मिली थी कि शिक्षक के पास इतनी मोटी रकम है। उनकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन


कौंधियारा में लोटाढ़ गांव निवासी देवव्रत द्विवेदी भिचकुरी स्थित विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। वह नैनी के मड़ौका में प्लाट खरीदकर मकान बना रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह बैग में दो लाख रुपये लेकर क्वालिस गाड़ी से जारी कस्बा पहुंचे। इस बैग को उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट रहने वाले बीमा एजेंट दिलीप अग्रहरि को सौंप दिया। फिर उन्होंने बैंक जाकर दो लाख अस्सी हजार रुपये निकाले। इस रकम को लेकर वह बैंक से निकले और दिलीप के घर पहुंचे। बैग लेकर उसमें उन्होंने दो लाख अस्सी हजार रुपये डाल दिए। अब बैग में चार लाख अस्सी हजार रुपये हो गए। वह अपनी क्वालिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन


नगदी भरा बैग उन्होंने क्वालिस की बीच वाली सीट पर रख दिया। फिर वह ड्राइविंग सीट पर बैठने लगे तभी एकाएक काले रंग की बाइक पर दो युवक वहां रुके। पीछे बैठे युवक ने क्वालिस का पिछला दरवाजा खोला और सीट पर रखा नगदी भरा बैग उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख देवव्रत सन्न रह गए। उनके सामने दोनों बदमाश बाइक पर शहर की तरफ बढ़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो दिलीप समेत कई लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन मिश्रा बांध के बाद वे लोगों से काफी फासला बनाकर फरार हो गए। कुछ देर में खबर पाकर सीओ बारा विजयशंकर तिवारी थानाध्यक्ष पीके राय के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने देवव्रत से घटना की जानकारी लेने के बाद संदिग्ध अपराधियों की तलाश शुरू की। पुलिस को शक है कि बदमाशों को देवव्रत के पास नगदी की जानकारी थी। यह भी संभव है कि वे बैंक से ही उनके पीछे लगे थे। पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी हासिल की है हालांकि देर रात तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed