फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tuck between the two groups in Daraganj Derrat Rao firing

दारागंज में देररात दो गुटों के बीच टक राव, फायरिंग 

Sat, 26 Mar 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tuck between the two groups in Daraganj Derrat Rao firing
क्राइम - फोटो : demo
दारागंज में नागवासुकि मंदिर के पास शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के बाद जमकर बवाल हुआ। फायरिंग की सूचना पर दारागंज पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। मौके से एक एक्टिवा उठाकर दारागंज पुलिस थाने ले गई। फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है। दोबारा बवाल की आशंका के चलते देररात तक मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नागवासुकि मंदिर के पास रहने वाले विकास ठेकेदार हैं। होली के दिन विकास और मोहल्ले के युवकों ने सजावट करवाई थी। होली वाले दिन विकास का मोहल्ले के एक युवक से झंडी उखाड़ने को लेकर विवाद हुआ था। विकास ने युवक को पीट दिया। तब से वह खुन्नस खाए था। शुक्रवार रात विकास घर से कुछ दूर पर बैठा था। इसकी जानकारी होने पर दूसरे गुट का युवक दर्जन भर से अधिक लोगों के साथ विकास को मारने के लिए पहुंचा। यह देखकर विकास भागा। शोरगुल मचा तो विकास की तरफ से भी लोग आ गए।
विज्ञापन


नों गुटों के  बीच सड़क पर मारपीट होने लगी। इस दौरान फायरिंग भी की गई। फायरिंग में विकास के आंख के पास छर्रा लगा और लहूलुहान होकर गिर पड़ा। विकास के साथी उसे लेकर अस्पताल भागे। बवाल के चलते सड़क पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर इंस्पेक्टर दारागंज वीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात है। इंस्पेक्टर दारागंज वीके सिंह ने बताया कि दो गुटों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed