फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Train mother with two daughters purely forward

दो बेटियों संग मां ट्रेन के आगे कूदी

Sat, 23 Jan 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

सरायइनायत में कुंआडीह गांव में बृहस्पतिवार रात एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। रात में पति जब घर लौटा तो वह तीनों को खोजने को निकल पड़ा। रात लगभग साढ़े नौ बजे तीनों का शव रेलवे लाइन पर देखकर वह चीख पड़ा। सरायइनायत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां और दो बेटियों की मौत से गांव के लोग सकते में हैं। वहीं मृतका के पति और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

जानकरी के अनुसार महिला ने पति से झगड़े के बाद आत्मघाती कदम उठाया है, जबकि ससुरालवालों का कहना है कि महिला बेटियों संग शौच के लिए निकली थी, तभी ट्रेन की चपेट में आ गई। सरायइनायत पुलिस का कहना है कि अभी तक मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

सरायइनायत के सरपतीपुर गांव का संजय कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा है और मजदूरी करता है। संजय की शादी 2008 में सैदाबाद के गढ़वा निवासी चिरौंजी लाल की बेटी अंजली (30) के साथ हुई थी। शादी के बाद संजय और अंजली को दो बेटियां रिया (4) और गुड़िया (1) हुईं थीं। गांववालों की मानें तो संजय अपनी ज्यादातर कमाई शराब में उड़ा देता है, जिसे लेकर अंजली का उससे झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार शाम को भी उसका पति से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद संजय घर से निकला तो अंजली भी दोनों बेटियों को लेकर उसके पीछे चल दी, लेकिन संजय ने उसे डांटकर घर लौटा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय तो वह घर लौट आई, लेकिन कुछ ही देर बाद दोबारा दोनों बेटियों को लेकर घर से निकली। वह गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित कुंआडीह गांव की रेलवे लाइन पर पहुंची। रात में जैसे ही पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी, अंजली छोटी बेटी को गोद में लेकर और दूसरी का हाथ पकड़कर ट्रेन के  सामने कूद गई। ट्रेन की टक्कर से छिटक कर मां-बेटियां दूर जा गिरीं और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद किसी को पता तक नहीं चला। रात में जब संजय घर पहुंचा तो सन्नाटा देखकर वह पत्नी और बेटियों को खोजने निकला। जब उसने कुंआडीह रेलवे लाइन के बगल पत्नी और दोनों बेटियों के शव देखे तो वह बिलख पड़ा। 


गांववाले भी पहुंच गए। सरायइनायत एसओ विजय कुमार यादव भी पहुंचे। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर पाकर अंजली के पिता चिरौंजीलाल भी आ गए। बेटी और दोनों नातिन की मौत से वह भी स्तब्ध थे। हालांकि, उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है। संजय के भाई विनीत ने पुलिस को सूचना दी कि अंजली दोनों बेटियों के साथ शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गई थी। पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। एसओ सरायइनायत विजय कुमार का कहना है कि मौके से एक लोटा भी मिला है, इसलिए प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed