फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   To stress the open market trimmed cloud

बाजार खुला तो छंटे तनाव के बादल

Tue, 06 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 06 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
बारावफात जुलूस के दौरान रविवार को हुए बवाल की दूसरी रात दो और दुकानों को जलाए जाने से लालगोपालगंज कस्बे में मंगलवार को तनाव का साया और गहरा हो गया। ऐसे में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने माहौल सामान्य करने की भरसक कोशिश करते हुए दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठकर उन्हें सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अफसरों के बेहद मनाने पर दोपहर में ज्यादातर दुकानों को खोल दिया गया तो खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षाबलों ने दोपहर बाद पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर शांति की अपील की। इस बीच भारी तनाव के माहौल को देखते हुए मंगलवार को एसडीएम सोरांव ने लालगोपालगंज इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार को दो समुदायों के बीच टकराव के चलते दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट, आगजनी, पथराव के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी कस्बा लालगोपालगंज में शांति-व्यवस्था कायम करने में जुटे थे मगर सोमवार रात कस्बे के पास इब्राहिमपुर में सुग्गे पाल और शेरे  यादव की दुकानों में आग लगाने से मामला फिर बिगड़ गया। रात भर पुलिस को खासी गश्त और चौकसी बरतनी पड़ी। मंगलवार सुबह से ही एडीएम प्रशासन आरएन गुप्ता और एसपी क्राइम अरुण पांडेय कस्बे में माहौल सामान्य करने की कोशिश में जुट गए। ग्यारह बजे उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों को पुलिस चौकी में बुलाकर बात की। दोनों अधिकारियों ने बैठक में मौजूद पूर्व चेयरमैन प्रदीप केसरवानी, मौजूदा चेयरमैन पति मुख्तार अहमद, पार्षद आशीष त्रिपाठी, पार्षद रामू अग्रवाल, पार्षद मोहम्मद वासिल, पार्षद जफर फारूकी, लालगोपालगंज व्यापार मंडल के महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल मुनीम जी, भाजपा नेता मनोज मित्तल, रानू जायसवाल, विजय भाष्कर त्रिपाठी, जव्वार अंसारी, अबुल हसन, विनोद जायसवाल, रामसजीवन आदि से आग्रह किया कि वे आपसी वैमनस्य को न पनपने दें और भाईचारा तथा सौहार्द बनाकर रखें।
विज्ञापन


अफसरों ने बाजार खोलने की अपील की ताकि तनाव के बादल छट जाएं और लोगों के दिलों से आशंका खत्म हो सके। भरोसा दिया कि निष्पक्ष कार्रवाई होगी और किसी भी तरह का फसाद नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए कड़ी सुरक्षा रहेगी। अफसरों से मिलने के बाद दोनों समुदाय के लोग बाजार खोलने के लिए सहमत हो गए। करीब एक बजे तक नब्बे फीसदी दुकानें खुल गईं। लोग खरीदारी के लिए निकल आए। चहल-पहल हो गई। फिर एडीएम, एसपी क्राइम, मजिस्ट्रेट और सीओ सोरांव ने पुलिस-पीएसी, रैपिड एक्शन फोर्स के साथ बाजार में फ्लैग मार्च किया। लोगों से मिलकर सुरक्षा का भरोसा दिया और कहा कि अब वे एक-दूसरे के लिए बैर भाव नहीं रखें। इसके बाद माहौल काफी हद तक सामान्य होता गया। इस बीच, एसडीएम सोरांव आलोक वर्मा ने लालगोपालगंज कस्बे में धारा 144 लागू कर दी है। इस आदेश के जारी होने के बाद कस्बे में पांच से ज्यादा लोगों के जुटने, धरना-प्रदर्शन, असलहे या औजार लेकर चलने पर प्रतिबंध लागू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed