फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three youths moving from moving train, one killed

चलती ट्रेन से तीन युवकों को धकेला, एक की मौत

Wed, 25 Jul 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 25 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three youths moving from moving train, one killed
इलाहाबाद
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित रानीगंज क्रॉसिंग के पास मंगलवार रात दिल्ली जा रहे तीन युवकों को रीवांचल एक्सप्रेस से नीचे धकेल दिया गया। गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल यह नहीं पता स्पष्ट हो सका है कि किस विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। खबर लिखे जाने तक जीआरपी मौके पर जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन


शंकरगढ़ स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर ही रानीगंज क्रॉसिंग स्थित है। मंगलवार रात करीब आठ बजे रीवा से दिल्ली जा रही रीवांचल एक्सप्रेस आगे के लिए रवाना हुई। ट्रेन अभी रानीगंज क्रॉसिंग पर ही पहुंची ट्रेन में बैठे तीन युवकों को किसी ने नीचे धकेल दिया। गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों भी चोटिल हुए। कुछ देर बाद क्रॉसिंग से होकर गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। उनकी सूचना पर शंकरगढ़ थाने की पुलिस और कुछ देर बाद जीआरपी पहुंची। तलाशी के दौरान मृत युवक की जेब से उसका आधार कार्ड मिला, जिसमें यतेंद्र कुमार(22)पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी बझेड़ा, बुलंदशहर लिखा था। उधर, घायल युवकों ने अपना नाम ऋषि तिवारी निवासी सिमरिया रीवा व शिवाकांत तिवारी निवासी सतना मप्र बताया। घायल शिवाकांत ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर गुरुकुल से पढ़ाई कर रहा है। जबकि ऋषि उसका दोस्त है और वह उसके साथ ही किसी काम से दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में सीएचसी भेजा जहां से दोनों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। शंकरगढ़ एसओ विजय विक्रम सिंह ने बताया कि घायलों को एसआरएन भेजा गया है।
विज्ञापन


मानो किसी ने धक्का दे दिया
एसआरएन अस्पताल भेजे जाने से पहले सीएचसी में घायल शिवाकांत ने पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त ऋषि मृतक यतेंद्र को नहीं पहचानते। वह ट्रेन में ही मिला था। तीनों गेट पर ही बैठे थे कि इसी दौरान अचानक ऐसा महसूस हुआ कि किसी ने उन्हें पीछे से धक्का दे दिया। होश आया तो तीनों नीचे गिरे थे और ट्रेन जा चुकी थी। हालांकि वह यह नहीं बता सका कि धक्का देने की वजह क्या रही। उधर सीओ जीआरपी झांसी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल तीनों युवकों के ट्रेन से गिरने की ही बात पता चली है। मौके पर स्थानीय जीआरपी थाना पुलिस को भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed