फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three lakh rupees by car of the film unit

फिल्म यूनिट की कार से उड़ाए तीन लाख रुपये

Fri, 31 Mar 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees by car of the film unit
अधिवक्ता से 50 हजार लूटे - फोटो : Logo
फिल्म ‘मेरी शादी में जरूर आना’ यूनिट की कार से टप्पेबाजों ने गुरुवार सुबह जानसेगंज चौराहे के निकट होटल के सामने गाड़ी से तीन लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। बैग में फिल्म की शूटिंग की हार्ड डिस्क भी थी। बदमाशों ने कार के बोनट पर मोबिल ऑयल फेंककर ड्राइवर को झांसा देने के बाद बैग चुराया। होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन टप्पेबाजों की करतूत दिखी है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर कार ड्राइवर से भी देर तक पूछताछ की।
विज्ञापन


करीब दस दिन से चल रही फिल्म की शूटिंग के लिए यूनिट के प्रोडक्शन हेड गौरव कुमार जानसेनगंज चौराहे के निकट होटल काशी में ठहरे थे। यहां शूटिंग पूरी होने के बाद बुधवार को पैकअप कर यूनिट के लोग लखनऊ रवाना हो गए हालांकि गौरव यहीं रुक गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे लखनऊ जाने के लिए वह होटल से निकले। बैग इनोवा की बीच वाली सीट पर रखकर वह पान-सिगरेट की दुकान की तरफ चले गए। तभी तीन लोग गाड़ी के पास आए। उनमें एक व्यक्ति ने ड्राइवर गोपाल से कहा कि इंजन से मोबिल ऑयल टपक रहा है। ड्राइवर ने आगे जाकर देखा तो बोनट से मोबिल ऑयल रिस रहा था। वह बोनट खोलकर देखने लगा मगर इंजन में कुछ खामी नहीं दिखी। तभी यूनिट के प्रोडक्शन हेड गौरव लौटे तो कार की सीट से बैग नदारद देख चौंक गए।
विज्ञापन


बैग में करीब तीन लाख रुपये थे। उन्होंने ड्राइवर से पूछा तो वह भी घबरा गया। उसने कहा कि वह बोनट खोलकर देख रहा था तभी शायद बैग चोरी हो गया। राहुल और ड्राइवर गोपाल ने आसपास देखा लेकिन बैग नहीं मिला। खबर पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची। होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा कि जब गोपाल बोनट खोलकर इंजन चेक कर रहा था तभी मोबिल आयल फेंकने वाले एक टप्पेबाज ने गाड़ी की सीट से बैग उठाया, फिर तीनों भाग गए। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि गौरव ने कहा है कि बैग में ढाई से तीन लाख रुपये के अलावा शूटिंग की वीडियो और आडियो का हार्ड डिस्क भी था। आडियो हार्ड डिस्क का बैकअप नहीं होने से बड़ी समस्या हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखे टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed