{"_id":"586beee84f1c1b945d1584ce","slug":"thief-tiger","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर दबोचने को सादे कपड़ों में घूमे ‘टाईगर’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर दबोचने को सादे कपड़ों में घूमे ‘टाईगर’
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
हाईकोर्ट के इर्द-गिर्द वाहन चोरों की कारगुजारियों से परेशान पुलिस अधिकारियों को अब खुद धरपकड़ के लिए निकलना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर टाईगर यानी एसपी सिटी विपिन टाडा सीओ सिविल लाइंस डीपी तिवारी के साथ सादे कपड़ों में हाईकोर्ट के पास पैदल निकल गए। उनके साथ सादे कपड़ों में सिपाही भी थे जबकि सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अरुण त्यागी कुछ फासले पर चल रहे थे। एसपी सिटी और सीओ ने हाईकोर्ट के चौतरफा खड़े वाहनों के आसपास मौजूद संदिग्ध गतिविधि वाले लोगों से पूछताछ की।
करीब घंटे भर तक पैदल निगहबानी के दौरान एसपी सिटी के आदेश पर चार लोगों को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। उन्हें सिविल लाइंस थाने ले जाकर पूछताछ की गई। हालांकि उनमें से दो लोगों के पक्ष में वकील आ गए। उनमें एक मेरठ से मुकदमे की पैरवी में आया था। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी चार लोगों को छोड़ दिया गया। सादे कपड़ों में अब रोज पुलिसकर्मियों को हाईकोर्ट के पास तैनात किया जाएगा ताकि चोर पकडे़ जा सकें।