फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The young man shot dead by Shivkuti Puramufti

शिवकुटी के युवक को पूरामुफ्ती में मारी गोली

Wed, 05 Aug 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 05 Aug 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। इलाहाबाद में शिवकुटी इलाके के मुन्नालाल उर्फ मोनू पासी को मंगलवार शाम पूरामुफ्ती के पावन गांव के पास गोली मार दी गई। वह घायल होकर गिरा तो हमलावर भाग गए। पुलिस घायल युवक को पहले स्थानीय चिकित्सालय ले गई जहां से एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। घायल युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन


शिवकुटी में चिल्ला गांव निवासी मुन्नालाल उर्फ मोनू (35) के पिता धुस्सू पासी का निधन हो चुका है। मंगलवार दोपहर उसे दो लोग घर से बुलाकर बाइक पर ले गए। वे उसे लेकर बमरौली के आगे पुरामुफ्ती के पावन गांव के पास पहुंचे और फिर उसे बाइक से उतारकर तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली उसके कान के पास धंसी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे मृत समझकर बाकी दोनों लोग बाइक पर भाग निकले।
विज्ञापन


ग्रामीणों से सूचना पाकर पूरामुफ्ती थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल पड़े युवक को नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से मोनू को शहर में एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक को किस अदावत में गोली मारी गई, यह साफ नहीं हो सका। उधर मोनू ने एसआरएन अस्पताल में बताया कि उसे मंगला पासी अपने दोस्त के साथ बुलाकर बुला ले गया था। पुलिस जांच कर रही है। मोनू अवैध शराब के धंधे से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed