फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The son of former pradhan raped Dalit student

पूर्व प्रधान के बेटे ने किया दलित छात्रा से रेप 

Thu, 12 May 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 12 May 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार के नारीबारी इलाके में पूर्व प्रधान के बेटे ने दलित छात्रा के साथ रेप किया। लड़की का पिता उधर आया तो उससे मारपीट की और धमकी देते हुए भाग गया। रात में ही पुलिस चौकी में सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में नाराज महिलाओं-पुरुषों ने बुधवार दोपहर दुबारा चौकी का घेराव किया तो शंकरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखकर तलाश शुरू की गई। 
विज्ञापन


कक्षा सात में पढ़ने वाली आदिवासी परिवार की 13 वर्षीय दलित लड़की मंगलवार दोपहर पड़ोस की एक लड़की के साथ गांव के बाहर छोटी पुलिया के नीचे गई थी। छात्रा का आरोप है कि वह लड़की उसे झांसा देकर वहां ले गई जहां पूर्व प्रधान हंसराज सिंह का पुत्र 30 वर्षीय मदन पहले से मौजूद था। लड़की उसे छोड़कर चली गई। उसे अकेला पाकर मदन ने दबोचा और बलात्कार किया। तभी छात्रा का पिता नारीबारी से घर लौटते वक्त उधर पहुंचा। उसे देखते ही मदन ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद वह बाइक पर भाग निकला। गुस्से में पिता ने अपनी बेटी को पीटा तो वह भागकर पड़ोसी गांव में अपनी मौसी के यहां चली गई। रात में ही तमाम लोगों ने नारीबारी पुलिस चौकी जाकर घटना की शिकायत की। बुधवार सुबह सौ से ज्यादा महिलाओं-पुरुषों ने कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए चौकी का घेराव किया। उन्हें शंकरगढ़ थाने भेजा गया जहां आरोपी मदन के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखी गई। छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए महिला पुलिस के साथ शहर में डफरिन अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed