{"_id":"5af5f1754f1c1bd9408b4870","slug":"the-party-and-the-government-are-in-the-grief-clock-keshav","type":"story","status":"publish","title_hn":"दु:ख की घड़ी में पार्टी व सरकार है साथ: केशव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दु:ख की घड़ी में पार्टी व सरकार है साथ: केशव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 12 May 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर में भाजपा नेता पवन केशरी की हत्या को लेकर उपजे तनाव के बाद शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। बेहाल पत्नी, बच्चों व मां बाप तथा भाई-बहन व परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए कहा कि परिजनों के अपार दुख की इस घड़ी में पार्टी और सरकार उनके साथ है। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मृतक भाजपा नेता की पत्नी को बीस लाख रुपये का चेक प्रदान कर आर्थिक मदद दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार दोपहर करीब 12.15 बजे जैसे ही मृतक पवन केशरी के घर पहुंचे उन्हें देखते ही पवन की पत्नी उमा केशरी फूट-फूटकर रोने लगी और पूछा कि हम कैसे जीएंगे। इस दौरान उसका बेटा शिव भी रो पड़ा। पत्नी बच्चों व मां बाप तथा भाई बहनों का रोना देख डिप्टी सीएम के भी आंखों से आंसू छलक पड़े। जाते-जाते उन्होंने कहा कि पवन मेरा करीबी था, मुझे नहीं पता था कि श्रद्धांजलि देने आना पड़ेगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जितना जरूरत है उससे अधिक देने की कोशिश करूंगा। जघन्य अपराध करने वाले दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उधर परिजनों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र देते हुए मांग रखी कि परिवार को पचास लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, नाबालिग बच्चों व स्थिति को ध्यान में रखते हुए मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। परिवार की सुरक्षा के लिए सरकारी गनर प्रदान किया जाए। परिवार को शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रदान किया जाए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव, भाजपा नेता रतन सिंह मौर्य, दिलीप यादव, आलोक गुप्ता, रोहित केशरी, श्रवण कुमार, व्यापारी नेता आशीष केशरवानी, राजेन्द्र केशरवानी, ब्लॉक प्रमुख अरूणेन्द्र यादव डब्बू, बलवंत मौर्य आदि मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जैसे ही मृतक पवन केशरी के परिजनों से मिलने पहुंचे थोड़ी ही देर बाद उसकी पत्नी उमा केशरी और बेटा शिव रोते-रोते अचानक बेहोश हो गए। वहां मौजूद महिलाओं ने संभाला। परिजनों का विलाप देख डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी अपने आंसू नहीं रोक सके और वे भी रो पड़े।
विज्ञापन
मृतक भाजपा नेता पवन केशरी के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जैसे ही परिजनों से मिलकर बाहर निकले वहां मौजूद आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी करते हुए इंसाफ की मांग की। आक्रोशित लोगों को डिप्टी सीएम समझाने का प्रयास किए लेकिन फिर भी लोग नहीं माने और नारेबाजी करते रहे। शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए केशव प्रसाद मौर्य चले गए।
फूलपुर में हुई भाजपा नेता पवन केशरी की हत्या से कस्बेवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इन दिनों फूलपुर में अराजकता का माहौल है। इससे निपटने में स्थानीय पुलिस प्रशासन भी नाकाम साबित हो रही है। गुस्साएं लोगों ने डिप्टी सीएम के फूलपुर पहुंचने से पहले ही दर्जन भर से अधिक मकानों पर यह पोस्टर लगा दिया था कि फूलपुर में अराजकता का बोलबाला है। जिससे लोग दहशत में है और यह मकान बिकाऊ है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गंगापार द्वारा शुक्रवार शाम पांच बजे सरस्वती शिशु मंदिर फूलपुर में स्व. पवन केशरी को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस मौके पर पवन केशरी के जीवन स्मृति को यादकर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की बात कहीं। इस मौके पर जिला कार्यवाह प्रमोद पांडेय, सहप्रांत कार्यवाह, आलोक मालवीय, शिव कैलाश यादव, शोभनाथ, नगर कार्यवाह रवि पांडेय, बेचन सिंह, पूर्व चेयरमैन अमरनाथ यादव दिलीप यादव, अनिल मौर्य, रामसुमेर मौर्य, आलोक गुप्ता, अजय केशरी, सुरेश विश्वकर्मा, उत्तम यादव, उमाचरन, डा.कमलेश मिश्रा, शिवाजी, नवीन चौरसिया आदि मौजूद रहे।