फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The marriage of a minor student created a commotion

नाबालिग छात्रा की शादी कराने का मचा हल्ला

Sat, 23 Jul 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 23 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
The marriage of a minor student created a commotion
rape shimla
उतरांव इलाके में 15 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा का उसके प्रेमी से कराए जाने पर बाल विवाह का हल्ला मच गया। आरोप लगाया कि पुलिस के दबाव पर मंदिर में शादी करा दी गई, लेकिन लड़की के पिता का कहना है कि उसने बेटी की जिद पर विवाह करा दिया। मगर उसका गौना तीन साल बाद तब किया जाएगा जब वह बालिग हो जाएगा। उधर, पुलिस का कहना है कि पिता ने अपनी मर्जी से शादी की होगी।
विज्ञापन


यह छात्रा 15 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ घर से निकल भागी। प्रेमी बीए का छात्र है। दूसरे रोज लड़की के पिता ने थाने में बताया। उसी दिन पता चला कि छात्र और छात्रा गुड़गांव में है। पुलिस ने गुड़गांव जाकर दोनों को बरामद किया। प्रेमी जोड़े को उतरांव थाने लाया गया। लड़की अड़ गई कि वह प्रेमी के साथ रहेगी वरना जान दे देगी। ऐसे में लड़की के पिता ने पुलिस को अर्जी देकर कोई कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया। पुलिस ने लिखित अर्जी देकर दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


रात में लड़की के पिता ने उन दोनों को मंदिर में ब्याह करा दिया। साथ ही यह शर्त रखी कि गौना तीन साल बाद ही किया जाएगा। मगर दूसरे ही रोज से हल्ला मच गया कि बाल विवाह कराया गया है। इस बारे में पूछने पर लड़की के पिता ने कहा कि उसने दो बेटी की जिद को देखते हुए ब्याह कराया लेकिन विदा नहीं किया गया। इसमें कोई जोर-दबाव नहीं था न तो पुलिस ने ही कुछ कहा था। मगर नाबालिग लड़की की शादी की किसी ने मोबाइल से क्लिपिंग बनाने के साथ ही फोटो खींच लिया। वीडियो वायरल होने से मामला तूल पकड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed