{"_id":"6197dedaa963d53fe10f3c60ae0ccd2c","slug":"the-knockout-murder-of-elderly-staff-wife-critically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या, पत्नी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या, पत्नी गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कौंधियारा के भनौरी गांव में शुक्रवार शाम फसल काटने के विवाद में एक अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। बीच बचाव करने पत्नी दौड़ी तो उसे लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। अधेड़ की पीटकर हत्या की घटना से गांव खलबली मच गई। सूचना पर कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची।
भनौरी गांव का रहने वाला रामराज उर्फ डंगरू खेती किसानी करता था। सालभर पहले उसने चार बिस्वा खेत का सौदा गांव के इंद्रनाथ पटेल से तय किया था। 80 हजार रुपये में बात तय हुई थी। 30 हजार रुपये देकर इंद्रनाथ ने जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी। शेष 50 हजार रुपया एक महीना में देने की बात कही। बकाया रकम नहीं मिली तो इंद्रनाथ ने दाखिल खारिज पर आब्जेक्शन दाखिल कर दिया।
इसके बाद इंद्रनाथ को न रुपया मिला और न ही उसने आब्जेक्शन हटाया। इस बात को लेकर कई बार इंद्रनाथ और रामराज के बीच झगड़ा हुआ। बताया जाता है कि रामराज ने खेत सरसों की बोवाई करा दी थी सुबह खेत में फसल लगाने को लेकर इंद्रनाथ और रामनाथ के बीच विवाद हुआ था। शाम को रामराज फसल काटने गया था। तभी पांच लोग लाठी डंडा लेकर खेत में पहुंचे और रामराज पर टूट पड़े। एक लाठी रामराज के सिर पड़ी और लहूलुहान होकर खेत पर गिर पड़ा। पत्नी चंदा देवी बचाने दौड़ी तो हमलावरों ने उसे भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
सूचना पर कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चंदा देवी को एसआरएन अस्पताल भेजा। रामराज की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे आनंद का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ बारा कुलभूषण ओझा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाबुझाकर और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। सीओ ने बताया कि फसल काटने के विवाद में मारपीट हुई। जिसमें सिर पर चोट लगने से रामराज की मौत हो गई। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। एसओ कौंधियारा के मुताबिक तहरीर मिलने पर मुक दमा दर्ज किया जाएगा।