फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Home Guard soldier drunk Talli Dhuna

नशे में टल्ली सिपाही ने होमगार्ड को धुना 

Wed, 06 Apr 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
The Home Guard soldier drunk Talli Dhuna
पु‌लिस
गंगापार के सरायममरेज थाने में शराब के नशे में टल्ली सिपाही ने जमकर उत्पात मचाया। शराब का सुरूर चढ़ा तो सिपाही वर्दी को गरिमा का भी ख्याल नहीं रहा। थाने में घुसकर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर बरस पड़ा। लात-घूंसों से होमगार्ड की पिटाई करने लगा। होमगार्ड को पिटते देख मुंशी बीच-बचाव करने पहुंचा तो वह भी नशेड़ी सिपाही के गुस्से का शिकार हुआ। इतना ही नहीं सिपाही ने थाना परिसर में खड़ी एक हिन्दी दैनिक के रिपोर्टर की बाइक भी पलट दी। सिपाही की करतूत से थाने में खलबली मच गई। बवाल क ाटने के बाद सिपाही खुद ही थाने से बाहर निकल गया। मामले की शिकायत थाना प्रभारी और सीओ हंडिया से की गई है। 
विज्ञापन


सरायममरेज थाने में तैनात सिपाही आद्या प्रसाद मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे शराब के नशे में धुत होकर थाने के  अंदर पहुंचा। घुसते ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड गुलाब बिंद पर भड़क गया। उसे गालियां देने लगा। होमगार्ड ने विरोध किया तो उसे लात-घूंसों से पीटने लगा। शराबी सिपाही के होमगार्ड को पीटने से थाने में खलबली मच गई। शोरगुल सुनकर मुंशी रामनाथ बीच-बचाव करने दौड़े।
विज्ञापन


मुंशी ने सिपाही को पकड़ने का प्रयास किया तो उस पर भी गालियों की बौछार कर दी। यह देखकर अन्य सिपाही और दरोगा आ गए। इसके बाद सिपाही थाने से बाहर निकला और गेट के पास खड़ी एक हिंदी दैनिक के संवाददाता की बाइक को पलट कर तोड़ दिया। किसी तरह दरोगा और अन्य सिपाहियों ने शराबी सिपाही को काबू में किया। मामले की शिकायत सीओ हंडिया से की गई। सीओ हंडिया रविशंकर प्रसाद ने बताया कि शिकायत मिली है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके शराब पीने की बात सामने आई है। जांच कर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 फूलपुर के मैलहन इलाके में स्थित केएसके पेट्रोल पंप पर सोमवार आधीरात दो बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने तमंचा सटाकर सेल्समैन से नगदी लूट ली और बाइक की टंकी फु ल कराकर भाग निकले। सूचना पर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों को तलाश रही है। 


फाफामऊ में गद्दोपुर के रामराज यादव का मैलहन में पेट्रोल पंप है। सोमवार रात लगभग पौने एक बजे शाहापुर का सेल्समैन सुरजीत पटेल और मैलहन का गार्ड मेवालाल पंप पर मौजूद थे। तभी दो बाइक पर चार बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने सुरजीत की कनपटी पर तमंचा रखकर रुपये से भरा बैग छीन लिया। बैग में पांच सौ चालीस रुपये थे। बदमाशों ने जबरन बाइक की टंकी फुल कराई और धमकी देते हुए भाग निकले। हालांकि एसओ फूलपुर वीरेंद्र यादव ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed