{"_id":"588e55864f1c1b2d3de80983","slug":"the-drunken-lawyer-who-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत थे वकील को गोली मारने वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत थे वकील को गोली मारने वाले
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योराबाद चर्च के सामने मैदान में युवा वकील को गोली मारने वाले नशे में धुत बताए जाते हैं। उन्होंने आते ही एक युवक शिवम को दबोचा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान उसके बचाव में पहुंचे युवा वकील को गोली लगी। हमलावर इतने उग्र थे कि वकील की बाइक जलाने पर आमादा थे लेकिन स्थानीय लोग जुटने लगे तो भाग निकले।
बताते हैं कि शाम करीब चार बजे म्योराबाद चर्च के सामने मैदान में स्थानीय लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने शिवम केसरी को दबोचा और उसे बेल्ट से पीटने लगे। सभी नशे में धुत थे। शिवम के साथी बीच-बचाव में आए तो हमलावर युवक उन्हें भी धमकाने लगे। इसी बीच शिवम ने भाई शुभम को फोन किया तो वह साथी वकील अभिनव गिरी और अंगद के साथ बाइक पर वहां आ गया।
उन्हें देखते ही हमलावरों में एक शिवांग पासी ने तमंचे से फायर कर दिया। कमर पर दाहिनी तरफ छर्रे धंसने से अभिनव गंभीर घायल हो गया। गोली मारने के बाद अपराधियों ने उसकी बाइक में आग लगाने की कोशिश की। मगर आसपास के लोगों और क्रिकेट खेलने आए लड़कों ने घेरा तो वे अभिनव की भी बाइक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
फायरिंग की खबर पाकर सिविल डिफेंस के घटना नियंत्रण अधिकारी रविशंकर द्विवेदी भी प्रमोद भारतीय के साथ आ गए। कैंट पुलिस को खबर देकर घायल अभिनव को बेली अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया। कैंट थाना प्रभारी राकेश कुमार अवस्थी के मुताबिक, हमलावरों में नया पूरा निवासी पूर्व सांसद सुरेश पासी का पुत्र शिवांग और उसके दो साथी शामिल थे।
वे जिस युवक शिवम को पीट रहे थे उसका कहना है कि वह तो पहली बार यहां क्रिकेट खेलने आया है। उसकी हमलावरों से कोई दुश्मनी नहीं है। वकील अभिनव ने बयान दिया है कि उसकी भी इन अपराधियों से कोई रंजिश नहीं है। वह बाइक पर वहां पहुंचा तभी फायर कर दिया गया। कैंट थाने की पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे रंजिश क्या है।
कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व सांसद सुरेश के पुत्र शिवांग के खिलाफ जानलेवा हमले, मारपीट, धमकी के पांच आपराधिक केस का पता चला है। कैंट और कर्नलगंज थाने में ये मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि वह इलाके में गुंडागर्दी करता है। इस घटना में उसे साथियों समेत गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।