{"_id":"666774b4d8728fa8eb966ae5e0c026ae","slug":"the-child-entered-the-thigh-bars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की जांघ में घुसी सरिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे की जांघ में घुसी सरिया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 21 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय मंगलवार सुबह ढह गया। शौचालय की छत में लगी सरिया नाबालिग के पेट में जा घुसी। जिसने नाबालिग के पेट, आंत व पीठ को फाड़ डाला। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने चार घंटे तक सर्जरी कर सरिया बाहर निकाला। बालक की हालत ठीक बतायी जा रही है। दूसरी ओर स्वच्छता मिशन के तहत निर्मित शौचालय के धराशायी होेने के बाद इनकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिजनों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
कौशाम्बी जनपद के मूरतगंज कस्बे के सपहा गांव निवासी होमगार्ड राजेश वर्मा का पुत्र अमन वर्मा पांचवीं का छात्र है। मंगलवार को अमन घर के पास स्वच्छता मिशन के तहत नवनिर्मित शौचालय की छत पर पानी डाल रहा था इसी बीच तेज धमाके के साथ पूरा शौचालय ढह गया। छत में लगी भारी भरकम मोटी सरिया अमन के जांघ से होेते हुए आंतों को फाड़ते हुए सिर के पीछे जा निकली। बच्चे की यह दुर्दशा देख बदहवास परिजन नाबालिग अमन को पेट में धंसी सरिया समेत मुंडेरा स्थित नारायणस्वरूप हास्पिटल पहुंचे। जहां सर्जन डॉ. राजीव सिंह की अगुवाई में विशेषज्ञों की टीम ने चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद पेट में धंसी सरिया को बाहर निकाला।