{"_id":"59c959b04f1c1b6e548b4661","slug":"the-car-written-by-the-up-government-5-died-on-sunday-the-high-court-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र सरकार लिखी कार ने 5 को रौंदा, हाईकोर्ट के वकील की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उप्र सरकार लिखी कार ने 5 को रौंदा, हाईकोर्ट के वकील की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस में हाट स्टफ चौराहे पर सोमवार की शाम एक कार बेकाबू हो गई और एक बाइक सवार व रिक्शे वाले समेत पांच लोगों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। हादसे में हाईकोर्ट के अधिवक्ता अशोक नगर निवासी नरेंद्र कुमार नायर (62) की मौत हो गई जबकि एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सुल्तानपुर नगर निगम में तैनात जेई का भाई है। कार जेई की है। उस पर उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड लगा हुआ है।
सरदार पटेल मार्ग के हाट स्टफ चौराहे पर सोमवार की शाम सुभाष चौराहे से आ रहे वाहन रेड लाइन होने पर रुके थे। जैसे ही ग्रीन लाइट आन हुई, ब्रेजा कार बेकाबू हो गई और बेहद तेज रफ्तार से आगे जा रहे बाइक सवार नरेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। नरेंद्र घायल होकर गिरे उसी समय कार ने एक रिक्शे को टक्कर मार दी। रिक्शा चालक उछल कर नीचे गिरा, कार उसे कुचलते हुए आगे बढ़ी और कोचिंग से लौट रहीं दो छात्राओं को चपेट में लेते हुए एक बाइक सवार अन्य युवक को भी टक्कर मार दिया। तब तक तमाम लोग दौड़े और भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुनील दुबे और चौकी इंचार्ज भुवनेश चौबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत वहां से हटाया गया। नरेंद्र और रिक्शा चालक की हालत गंभीर थी। दोनों को एसआरएन भेजा गया। जहां से नरेंद्र नायर के परिजन निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। बाकी दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार को सुल्तानपुर निवासी विपिन कुमार चला रहा था। उसे पकड़ लिया गया है। कार उसके भाई की है जो सुल्तानपुर नगर निगम में जेई है। इसी कारण कार पर उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड लगाया था।