फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation against strongmen for barging into a birthday party and assaulting people.

Ghaziabad News: बर्थडे पार्टी में घुसकर दबंगों पर मारपीट करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Accusation against strongmen for barging into a birthday party and assaulting people.
खोड़ा। खोड़ा थाना क्षेत्र के मिथिला विहार इलाके में शनिवार शाम को गली में चल रही बर्थडे पार्टी में घुसकर कुछ दबंगों पर मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंगों के सामने उन्होंने हाथ भी जोड़े कि उनके पोते का जन्मदिन है और बाहर से रिश्तेदार भी आए हुए हैं, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी की। वहीं, पुलिस मामले में शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित मनोज कुमार निवासी मिथिला विहार खोड़ा का कहना है कि 12 सितंबर को उनके दो साल के पोते का जन्मदिन था, जिसको मनाने के लिए घर के बाहर गली में टेंट लगाया था। परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और आसपास के लोग इसमें शामिल होकर खाना खा रहे थे। तभी कॉलोनी के रहने वाले पांच युवक आए और टेंट खुलवाने की बात कहने लगे। साथ ही गाली-गलौज कर धमकी देने लगे कि अगर नहीं खुलवाया तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद वह दोबारा अन्य युवकों के साथ फिर आए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन्होंने दबंगों के सामने हाथ जोड़े, लेकिन वह फिर भी नहीं माने और उनके परिवार के साथ मारपीट की। इसमें कई लोगों को चोट आई। इस मामले की शिकायत खोड़ा थाने में पीड़ित परिवार ने पहुंचकर की। वहीं, एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं, ताकि सभी आरोपी पकड़े जा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed