{"_id":"6aa85b9a61c6b030660c14ce","slug":"debt-ridden-farmer-hangs-himself-from-a-tree-agra-news-c-25-1-agr1008-1159967-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फौजी के बंद मकान में 48 लाख के गहने, नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फौजी के बंद मकान में 48 लाख के गहने, नकदी चोरी
Tue, 15 Sep 2026 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
अछनेरा। क्षेत्र के गांव झारौठी में रविवार की रात चोरों ने एक फौजी के सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 48 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर लिए। चोर मकान के मुख्य गेट समेत कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर लगभग 264 ग्राम सोने के आभूषण, 3.275 किलो चांदी और करीब 2.70 लाख रुपये की नकदी ले गए।
झारौठी निवासी रामवती देवी पत्नी दिवंगत समुंद्र सिंह तीन दिन पहले आगरा में रह रहे अपने बेटे नरेंद्र कुंतल के पास गई थीं। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह गांव के मकान पर लौटीं। मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। संदूक और लॉकर खुले पड़े थे और पूरे घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। बताया गया है कि रामवती देवी के तीन बेटे देश की सुरक्षा में तैनात हैं। इनमें दो भारतीय सेना और एक वायुसेना में सेवा दे रहे हैं। परिवार के लोग बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर यूपी-112 और थाना अछनेरा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच शुरू की। देर रात करीब साढ़े नौ बजे फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है।
पीडि़त परिवार की तरफ से अछनेरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा।