फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An elderly person died due to collision with bike

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत

Tue, 15 Sep 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
An elderly person died due to collision with bike
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चौराहे के पास बाइक की टक्कर से मदनलाल पासवान (57) की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के सोहसा बासपार निवासी बिहारी पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई मदनलाल पासवान 13 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे रामपुर बुजुर्ग चौराहे के पास थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक चालक ने तेज रफ्तार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मदनलाल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed